कभी 100 किलो की होती थीं Sonakshi Sinha! बिना डाइटिंग के यूं हुई एक्ट्रेस स्लिम- ट्रिम

punjabkesari.in Friday, Jun 02, 2023 - 12:58 PM (IST)


किसी जमाने में बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हां को काफी ज्यादा बॉडी शेमिंग का शिकार होना पड़ा था। ऐसा इसलिए क्योंकि फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने से पहले वो 100 किलोग्राम की थीं। लेकिन आज उनको देखकर कोई ये बात नहीं मान सकता, क्योंकि वो बेहद फिट हैं। इस सीलम फिगर को पाने के लिए उन्होंने काफी मेहनत की है। तो चलिए आज एक्ट्रेस के बर्थडे के मौके पर आपको बताते हैं कि आखिर कैसे उन्होंने अपने वेट को कम किया...

ऐसे किया वेट लॉस

सोनाक्षी को फूडी हैं, उन्हें तरह-तरह के खानों का स्वाद चखना पसंद है। ऐसे में उनके लिए स्ट्रिकट डाइट प्लान को फॉलो करना मुश्किल था। इसलिए उन्होंने कई भी डाइट प्लान नहीं बनाया क्योंकि वे ऐसा करती थीं, तो उनके मूड स्विंग्स होते थे और वो बहुत दुखी हो जाती थीं।  इसलिए उन्होंने सब कुछ खाया, लेकिन कम मात्रा में। इसके अलावा वो हर 2 घंटे में कुछ ना कुछ खाती रहती थीं। इससे उन्हें वेट लॉस में काफी मदद मिली। वे कभी -कभी चीट डे भी कर लेती थीं, लेकिन एक्सट्रा खाने पर वह ट्रेडमिल पर 20 मिनट ज्यादा चलती थीं।

करती थीं एक्सरसाइज

एक्ट्रेस को जिम जाना भी कोई खास पसंद नहीं है, लेकिन वेट लॉस करने का जूनून था। इस वजह से वो दिन में 2 बार जिम जाती थीं। इस दौरान उन्होंने अपने ट्रेनर की मदद से जमकर कार्डियो एक्सरसाइज, साइकिल और वेट ट्रेनिंग की। साथ में वे स्विमिंग और टेनिस भी खेलती थीं। फ्लेक्सिबिलिटी पाने के लिए वे योगा और स्पिनिंग भी करती थीं। आइए नजर डालते हैं सोनाक्षी के डाइट प्लान पर...

1. सोनाक्षी सुबह के समय में साबुत गेहूं के टोस्ट, म्यूसली और दूध लेती हैं।
2. मिड मॉर्निंग में वे कुछ ड्राई फ्रूट्स और ग्रीन टी लेती हैं।
3. लंच में सलाद के साथ घर की रोटी और सब्जी लेती हैं।
4. शाम के वक्त एक फल या एक कप ग्रीन टी लेती हैं।
5. डिनर में दाल, चिकन, सब्जी और मछली।

इन बातों का भी रखती थीं ख्याल

सोनाक्षी सिन्‍हा दिनभर खूब पानी पीती थीं और इसके अलावा वे खाने का विशेष ध्‍यान रखती थीं। शाम 6 बजे बाद वे ऐसी कोई चीज नहीं खाती थीं, जिसमें कार्बोहाइड्रेट हो। 

Content Editor

Charanjeet Kaur