महिला अपराधों पर सोनाक्षी ने जताई नाराजगी, कहा- देश में लड़कियां सुरक्षित नहीं

punjabkesari.in Sunday, Dec 15, 2019 - 02:18 PM (IST)

बॉलीवुड इंडस्ट्री में 10 साल पूरे करने वाली सोनाक्षी सिन्हा इस समय भारत में महिलाओं के प्रति बढ़ रहे अपराधों से काफी नाराज है। जल्द ही सोनाक्षी की फिल्म दबंग 3 रिलीज होने वाली है। इसी दौरान एक इंटरव्यू में सोनाक्षी ने कहा- कोई भी भारत की बेटी नहीं बनना चाहता है। निर्भया मामले पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि आए दिन ऐसी घटनाएं क्यों होती है?

 

बढ़ रहे बलात्कार और यौन हिंसा की खबरों पर सोनाक्षी ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि देश में कहीं भी लड़कियां सेफ नहीं है। अगर ऐसा ही चलता रहा तो कोई भी देश की बेटी नहीं बनना चाहेगा। वहीं महिला सशक्तिकरण के लेकर समय बदल रहा है औरतें अपने हक के लिए आवाज उठाने लगी हैं। 

आज एक तरह देश में लड़कियों को देवियों की तरह पूजा जाता वहीं उन्हें अपने हक के लिए लड़ना पड़ता है। दिल्ली में निर्भया कांड के बारे में बात करते हुए कहा कि इस मामले को 7 साल हो चुके है लेकिन फिर भी ऐसी भयनाक घटनाएं हो रही है जबकि इनके खिलाफ कई तरह के कदम उठाए जा रहे है।

 

Content Writer

khushboo aggarwal