फैट से फिट हुई सोनाक्षी ने शुरू किया नया Diet Plan, ये है उनकी डेली रुटीन

punjabkesari.in Saturday, Jan 05, 2019 - 04:11 PM (IST)

बॉलीवुड की दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा अपनी लंबी हाइट, दमकती त्वचा के साथ-साथ अच्छी फिगर के लिए भी जानी जाती है। हालांकि पहले उनका वजन 90 कि.लो. था लेकिन फिल्म दंबग के लिए सोनाक्षी ने 30 किलो वजन कम किया था। फिट से फैट हुई दबंग गर्ल ने हाल में एक नई डाइट शुरू कर दी है।

 

कभी 90 Kg था सोनाक्षी का वजन

आपको बता दें, एक समय था जब सोनाक्षी का वजन 90 किलोग्राम से भी ज्यादा था। मगर 'दबंग' फिल्म का ऑफर मिलने के बाद सोनाक्षी ने अपना वजन 30 कि.लो. कम कर लिया। वजन घटाने के लिए सोनाक्षी ने ना सिर्फ हार्ड वर्कआइट का सहारा लिया बल्कि सही डाइट को भी फॉलो किया।

सोनाक्षी ने शुरू की नई डाइट

सोनाक्षी का कहना है कि सिर्फ वर्कआउट करने से वेट लॉस नहीं होता, जिस तरह साइकिल पर बैलेंस करने के लिए दो पैडल्स होते हैं, वैसे ही वेट लॉस करने के दो पैडल्स हैं वर्कआउट और डाइट और यह बात समझने के लिए मुझे भी बहुत समय लग गया। सोनाक्षी ने बताया कि एक ही तरह की डाइट फॉलो करना भी गलत है इसलिए उन्होंने हाल ही में अपना डाइट प्लान बदला है। चलिए जानते हैं सोनाक्षी ने किन चीजों को डाइट में एड किया है और किसको कहा 'No'।

सोनाक्षी ने डाइट से सफेद चीजों को किया आउट

सोनाक्षी ने बताया कि 'मुझे पिज्जा और व्हाइट सॉस पास्ता विद चीज बहुत पसंद था। मैं कभी भी किसी भी समय पिज्जा खा सकती थी लेकिन अब मैं डाइट में सिर्फ व्हाइट चीजों का ही लेती हूं।' उन्होंने बताया कि वह ब्रेड को किसी भी फार्म में नहीं खाती। इसके अलावा उन्होंने व्हाइट शुगर, चीज, दूध, चावल जैसी सफेद चीजों का सेवन भी बंद कर दिया है।

 

डाइट में एड किए फल और सब्जियां

सोनाक्षी ने आगे कहा 'मैंने अपनी डाइट में कई चीजें शामिल भी की हैं। मुझे अचानक से एवोकाडो बहुत पसंद आने लगा है। मैं सलाद बहुत खाने लगी हूं और इसमें एवोकाडो और शहद जरूर होता है, जो मुझे बहुत पसंद है। फ्रूट और वेजिटेबल्स सलाद मैं रोज डिनर में खाती हूं। मेरे लंच में फ्रेश फ्रूट जूस के साथ दाल, सब्जी और बाजरे की रोटी शामिल होती है।

हेल्दी रहना भी है जरूरी- सोनाक्षी

सोनाक्षी का कहना है कि वो साइज जीरो नहीं चाहतीं लेकिन वह स्वस्थ भी रहना चाहती है। उन्होंने कहा कि बॉडी कर्व्स भी जरूरी हैं लेकिन सिर्फ दिखने में पतले होना अच्छा नहीं है। इसके साथ-साथ हेल्दी रहना भी जरूरी है।

 

ऐसा है सोनाक्षी का डाइट प्लान

ब्रेकफास्ट- दूध, गेहूं के टोस्ट
मिड मॉर्निंग- ड्राई फ्रूट्स, ग्रीन टी
लंच- रोटी, सब्जी और सलाद
ईवनिंग- फ्रूट्स और ग्रीन टी
डिनर- दाल तड़का, सब्जी, चिकन, फिश

 

रोजाना करती हैं एक्सरसाइज

सोनाक्षी कहती हैं कि ज्यादातर लोगों को लगता है की वर्कआउट करने से कैलोरीज बर्न हो जाती हैं। खाया पीया सबकुछ बैलेंस हो जाता है। मगर ऐसा नहीं है। जब तक आप डिसिप्लिन से वर्कआउट नहीं करेंगे कुछ भी ठीक नहीं होगा। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Nothing like ending a good workout with a great stretch! #mondaymotivation #pilatesgirl #stretchytime @namratapurohit

A post shared by Sonakshi Sinha (@aslisona) on Oct 22, 2018 at 3:00am PDT

पिलाटे व कार्डियो एक्सरसाइज 

कार्डियो दिल को स्वस्थ रखने के लिए है, साथ ही इससे कैलोरीज भी बर्न होती है। रोजाना दिन में कम से कम 45 मिनट तक इस एक्सरसाइज को करने से मोटापा कम होने लगता है। अपने वजन को कम करने और परफैक्ट फिगर पाने के लिए सोनाक्षी भी पिलाटे व कार्डियो एक्सरसाइज करती हैं। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

ARM-ageddon!!! Working on the toughest to tame part of my body... slow and steady! @namratapurohit #pilatesgirl #armworkout #mondaymotivation

A post shared by Sonakshi Sinha (@aslisona) on Sep 9, 2018 at 10:31pm PDT

करती है कंप्लीट बॉडी एक्सरसाइज

सोनाक्षी के अनुसार वे किसी एक बॉडी पार्ट का वेट लूस करने के अलावा पूरी बॉडी की एक्सरसाइज करती हैं। कुछ बॉडी पार्ट टोन्ड होने में ज्यादा टाइम लेते हैं लेकिन हमेशा पूरी बॉडी के लिए ही एक्सरसाइज करनी चाहिए।

फिट रहने के लिए हैंडस्टैंड करती हैं सोनाक्षी

कुछ समय पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से सोनाक्षी ने एक फोटो शेयर की थी, जिसमें वह हैंडस्टैंड पोज करती नजर आ रही हैं। फिट रहने के लिए सोनाक्षी अपनी डाइट वह वर्कआउट के साथ एक्सपेरिमेंट करती रहती हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

The challenge here was not to stand on my head. It was to do it at the edge of the pool and not fall in... happy to announce that i did not. #livinglifeontheedge #headstand #yoga

A post shared by Sonakshi Sinha (@aslisona) on Sep 25, 2018 at 11:08pm PDT

भरपूर पानी पीती है सोनाक्षी

सोनाक्षी शरीर को डिटॉक्स व हाइड्रेट करने के लिए भरपूर पानी पीती हैं। उनका कहना है यह सेहत के साथ त्वचा के लिए भी अच्छा है। वह दिनभर में कम से कम 8-9 गिलास पानी पी लेती हैं। साथ ही वह दिनभर में एक बार जूस व ग्रीन टी का सेवन भी जरूर करती हैं।

घर के बाहर भी खाती हैं खाना 

सोनाक्षी कहती हैं कि वे कभी-कभी घर के बाहर भी खाना खाती है लेकिन ऐसा हर दूसरे दिन नहीं होता। उन्होंने कहा, 'जब मुझे कुछ खाने का मन करता है तो मैं उसे जरूर खाती हूं।उन्होंने कहा कि अगर आप 4-5 हफ्तों से हेल्दी खाना खा रहे हैं और बीच में एक दिन कुछ ऐसा खा लेते हैं, जो डाइट के मुताबिक ना हो तो उससे सेहत को कोई नुकसान नहीं होता।

Content Writer

Anjali Rajput