इन एक्टर्स पर दिल हार चुकी हैं Sonkashi Sinha! एक से तो करना चाहती थी शादी

punjabkesari.in Friday, Jun 02, 2023 - 05:31 PM (IST)

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाश्री सिन्हा आज अपना 36वां जन्मदिन मना रही हैं। शॉटगन की बेटी अपनी फिल्मों से ज्यादा अपने अफेयर के लिए चर्चा में रहती हैं। उनका अपने लगभग हर को-एक्टर के साथ नाम जुड़ चुका है। एक्ट्रेस अर्जुन कपूर से लेकर शाहिद तक पर एक समय पर दिल हर चुकी हैं। एक साथ तो वो घर बसाने की भी तैयार में थी। आइए डालते हैं एक्ट्रेस के affairs पर एक नजर...

अर्जुन कपूर 
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सोनाक्षी सिन्हा और अर्जुन कपूर ने फिल्म 'तेवर' में एक-साथ काम किया था। एक्शन से भरपूर यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गईं थी, लेकिन दोनों के रास्ते फिल्म रिलीज होने के कुछ समय बाद ही अलग हो गए।मीडिया में कभी भी ना तो अर्जुन और ना ही सोनाक्षी ने अपने रिश्ते पर कोई बात कही थी।

शाहिद कपूर

फिल्म आर राजकुमार की शूटिंग के दौरान एक्ट्रेस ने शाहिद को अपनी असल जिंदगी का भी राजकुमार बना लिया था। दोनों कॉफी विद करण में भी साथ आए थे जहां दोनों अपने रिश्ते पर हिंट दी थी। लेकिन ये शादी की मुकाम तक नहीं पहुंच पाया।

बंटी सजहेद

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सोनाक्षी सिन्हा और बंटी सजदेह काफी लंबे समय तक रिलेशनशिप में थे। इन दोनों की बात शादी तक भी पहुंच गई थी। दोनों को एक साथ कई सारी पार्टीज में स्पॉट किया गया था। बता दें बंटी सीमा सजहेद जो के भाईं है, जो सोहल खान की एक्स वाइफ हैं, तो इस हिसाब से बंटी सलमान के साले लगते हैं।

आदित्य श्रॉफ 
सोनाक्षी फेम सिनेमा के मैनेजिंग डायरेक्टर आदित्य श्रॉफ को भी डेट कर चुकी हैं। हालांकि इन दोनों का भी जल्द ही ब्रेकअप हो गया था। हालांकि बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया।

जहीर इकबाल 
बीते कुछ समय से खबरें आ रही हैं कि सोनाक्षी सिन्हा एक्टर जहीर इकबाल संग रिलेशनशिप में हैं। यह दोनों लगभग हर पार्टी और इवेंट में साथ नजर आते हैं। हालांकि इन्होंने अपने रिश्ते पर अभी तक कुछ कहा नहीं है। कहा जा रहा है कि दोनों जल्द ही शादी करेंगे।

Content Editor

Charanjeet Kaur