सोनाक्षी से लें आई मेकअप के Sexy Ideas

punjabkesari.in Tuesday, Aug 01, 2017 - 04:59 PM (IST)

जैसे-जैसे जमाना मॉडर्न होता जा रहा है वैसे ही फैशन भी बदलता रहा है। अगर मेकअप की बात करें तो वह भी आए दिन बदलता रहता है। आम लड़कियों अपने मेकअप टिप्स बॉलीवुड डीवाज से लेती है। उन्हीं के मेकअप स्टाइल को फॉलो करना पसंद करती है। वह ही बॉलीवुड की दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्‍हा खास अपने आईमेकअप के लिए जानी जाती है। सोनाक्षी अपने आई मेकअप का खास ध्यान रखती है, तभी तो उन्हें परफैक्ट लुक मिलता है। अगर आप भी उनकी तरह परफैक्ट आई मेकअप करना चाहती है तो ये टिप्स फॉलो करना न भूलें। 

 

1. कैट आई लुक


विंग्‍ड आईलाईनर को लेकर सोनाक्षी किसी प्रिंसेस से कम नहीं लगती है। सनोक्षी का कैट आई लुक काफी परफैक्ट होता है, जिसको हर लड़की ट्राई कर सकती है। 

2. मेटैलिक स्‍मोकी आई लुक 


वैसे तो इन दिनों स्मोकी आई मेकअप काफी ट्रैंड में है। ज्यादातर बॉलीवुड की पसंद भी यहीं है। किसी आउटफिट के साथ मैचिंग आईमेकअप करना तो कोई सोनाक्षी से सिखें। उनका यह मेटैलिक स्‍मोकी आई लुक काफी खूबसूरत है। 

3. लैशेज़


अगर आप ज्यादा हाइलाइट आई मेकअप नहीं करना चाहती तो लैशेज़ का इस्तेमाल करें। यह आइडिया सोनाक्षी से बेहतर कौन दे सकते है। भले ही सनोक्षी कोई मेकअप न करें लेकिन लैशेज उनकी आंखों की खूबसूरती बढ़ा ही देते है। 

4. स्‍मोकी आई लुक


सोनाक्षी का स्मोकी आई मेकअप की बिल्कुल परफैक्ट होता है। किसी भी ड्रैस के साथ कैसा स्मोकी आई मेकअप होना चाहिए यह सिर्फ सोनाक्षी के लुक को देख अंदाजा लगाया जा सकता है। 

5. ओंब्रे आईलाइनर 
ओंब्रे आईलाइनर का क्रेज भी इन दिनों काफी हैं।अगर आप भी सोनाक्षी जैसा आईलुक पाना चाहती है तो उनका यह ओंब्रे आईलाइनर स्टाइल जरूर ट्राई करें। 

Punjab Kesari