सोनाक्षी सिन्हा की 14 कुर्ती, कॉलेज गोइंग गर्ल्स के लिए है परफेक्ट

punjabkesari.in Saturday, Aug 29, 2020 - 03:36 PM (IST)

जींस में खुद को कंफर्टेबल रखने की बात हो तो लड़कियों में दिमाग में सबसे पहला ख्याल कुर्ती का ही आता है। हालांकि लड़कियां आजकल लैगिंग्स, प्लाजो या स्क्रट के साथ भी कुर्ती पहनना पसंद करता है। कुर्तीज न केवल कंफर्ट बल्कि स्टाइलिश लुक भी देती है। कॉलेज हो या ऑफिस गोइंग गर्ल्स, आजकल लड़कियां ज्यादातर कुर्ती पहनना ही पसंद करती है।

अगर आप भी कुर्ती पहनने की शौकीन है तो सोनाक्षी सिन्हा से इसके आइडियाज ले सकती हैं। सोनाक्षी के वार्डरोब में एक से बढ़कर एक कुर्ती डिजाइन्स है, जो ना सिर्फ रेगुलर बल्कि पार्टी में भी वियर किए जा सकती हैं। चलिए आपको दिखाते हैं सोनाक्षी सिन्हा की कुछ बेस्ट कुर्ती डिजाइन्स।

अगर आप किसी पार्टी में जाने के कुछ पहनने की सोच रही हैं तो सोनाक्षी की इस कुर्ती डिजाइन से आइडिया ले सकती हैं।

ब्लैक पर एम्बॉयडरी वर्क वाली यह कुर्ती सोनाक्षी पर खूब जच रही है।

सोनाक्षी की तरह शरारा के साथ कुर्ती पहनकर खुद को दें इंडो-ट्रैडीशनल टच।

त्यौहार के मौके पर आप सोनाक्षी की तरह ऐसी कुर्ती भी पहन सकती हैं।

कैजुअल लुक के लिए सोनाक्षी सिन्हा की तरह वेस्टर्न स्टाइल कुर्ती के साथ प्लाजो कैरी करें।

कॉलेज या ऑफिस गोइंग गर्ल्स के लिए इस तरह की कुर्ती डिजाइन्स भी बेस्ट हैं।

अगर व्हाइट पहनना चाहती हैं तो सोनाक्षी की तरह फ्लोरल प्रिंट वाली कुर्ती चुन सकती हैं, जो आपको खूबसूरत लुक देंगे।

रेगुलर वियर के लिए परफेक्ट हैं सोनाक्षी की यह कुर्ती।

आजकल इस तरह के प्रिंट वाली कुर्ती भी खूब देखने को मिल रही है, जो आपको मॉर्डन लुक देगी।

फ्रंट कट वाली यह कुर्ती डिजाइन भी काफी खूबसूरत है।

आजकल बॉलीवुड एक्ट्रेस में यैलो का क्रेज खूब देखने को मिल रहा है। ऐसे में सोनाक्षी के इस यैलो कुर्ती से आइडिया लेकर आप भी इसे अपने वार्डरोब का हिस्सा बनाएं।

त्यौहार या पार्टी में जाने के लिए आप इस तरह की कुर्ती भी चूज कर सकती हैं।

Content Writer

Anjali Rajput