LFWSR18 Day 3: 5 साल बाद रैंप पर उतरे करण, सोनाक्षी के साथ दिखी परफैक्ट

punjabkesari.in Saturday, Feb 03, 2018 - 02:09 PM (IST)

लैक्मे फैशन वीक के तीसरे दिन बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और फिल्ममेकर करण जौहर ने अपने स्टाइलिश अंदाज से लोगों का दिल जीता। 

लेबल फाल्गुनी एंड शेन पिकॉक के लिए सोनाक्षी और करण ने रैंप वॉक की। इस दौरान दोनों ब्लैक आउटफिट्स में दिखें। सोनाक्षी के आउटफिट पर हल्की एम्बॉइडरी की हुई थी। फुटवियर में उन्होंने ब्लैक हील्स वियर की थी। अपनी लुक को पूरा करने के लिए सोनाक्षी ने शेड्स लगाए थे। करण ने ब्लैक कलर की शिमरी जैकेट पहनी थी। करण के इस लुक की खास बात थी उनके बाल। उन्होंने अपने बालों के साथ एक्सपेरिमेंट किया था। उन्होंने बालों को ग्रे कलर किया हुआ था। 

आपको बता दें कि 5 साल बाद करण ने रैंप पर वापसी की है। रैंप पर सोनाक्षी के साथ उनकी बहुत अच्छी केमिस्ट्री देखने को मिली। 
 

Punjab Kesari