इस डाइट को फॉलो कर सोनाक्षी ने घटाया 35 किलो वजन

punjabkesari.in Thursday, May 24, 2018 - 09:57 AM (IST)

मोटापा घटाएं : बॉलीवुड एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा ने फिल्म दंबग के साथ बॉलीवुड में एंट्री की थी। कम लोग ही जानते हैं कि फिल्मों में आने से पहले सोनाक्षी का वजन 90 किलो था। फिल्म दंबग के लिए सोनाक्षी ने 30 किलो वजन कम किया था। 

 

A post shared by Sonakshi Sinha (@aslisona) on


हाल में ही सोनाक्षी ने सोशल मीडिया पर अपने ट्रांसफॉर्मेशन का लेटेस्ट फोटो शेयर किया, जिसमें वह अपने एेब्स फ्लॉन्ट करती दिख रही है। दरअसल, फिगर को मेटेंन करने के लिए सोनाक्षी लंबे समय से मेहनत कर रही है। एक इंटरव्यू में सोनाक्षी ने कहा था कि उनके लिए वजन कम करना आसान नहीं था। उन्होंने सलमान के कहने पर खुद पर ध्यान देना शुरू किया।

सोनाक्षी रोजाना जिम जाती है। वजन को कम करने के लिए सोनाक्षी ने कार्डियो एक्सरसाइज, साइकलिंग, स्विमिंग, प्लेइंग टेनिस, जिम, हॉट योगा किया। अगर सोनाक्षी की डाइट प्लान की बात करें तो वह ब्रेकफास्ट में दूध, गेहूं के टोस्ट, मिड मॉर्निंग में ड्राई फ्रूट्स, ग्रीन टी, लंच में रोटी, सब्जी और सलाद और डिनर में दाल तड़का, सब्जी, चिकन, फिश लेती है। 

Content Writer

Priya verma