सोमवार को इन 6 अचूक उपायों से करें भोलेनाथ को प्रसन्न, हर मनोकामनाएं होंगी पूरी

punjabkesari.in Sunday, Sep 24, 2023 - 05:10 PM (IST)

हिंदू धर्म में सोमवार के दिन का बहुत महत्व होता है। ये दिन भोलेनाथ को समर्पित है। इस दिन लोग भोले की विधि- विधान से पूजा करते हैं। मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव की  पूजा और व्रत रखने से भोलेनाथ अपने भक्तों को आशीर्वाद देते हैं और उनका जीवन सुख- समृद्धि से भर देते हैं। आइए जानते हैं सोमवार के दिन किए जाने वाले कुछ उपाय....

सोमवार को करें ये उपाय

- शास्त्रों के मुताबिक, सोमवार के दिन भोलेनाथ को तिल और जौ अर्पित करने चाहिए। ऐसा करने से पापों से मुक्ति मिलती है।

- सोमवार के दिन भगवान शिव को चंदन, अक्षत, बेलपत्र, धतूरा या आंकड़े के फूल, दूध, गंगाजल चढ़ाएं। ऐसा करने से भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं। 

- इस दिन सफेद वस्त्र पहनने चाहिए। इसके साथ ही शिवालय में जाकर ही सारी पूजा करनी चाहिए।

- दरिद्रता को दूर करने के लिए सोमवार के दिन किसी शिव मंदिर में 'दारिद्रदहन स्तोत्र' का पाठ करें। ऐसा करने से गरीबी दूर हो जाएगी।

- भगवान शिव को नंदी बहुत प्रिय हैं। ऐसे में नंदी बैल को घास खिलाना अच्छा होता है।  इससे सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है।

-  शिवजी के महामृत्युंजय मंत्र का 108 बार जाप करें। इससे भोलेनाथ की विशेष कृपा प्राप्त होती है।


 

Content Editor

Charanjeet Kaur