सोमवार को इन 6 अचूक उपायों से करें भोलेनाथ को प्रसन्न, हर मनोकामनाएं होंगी पूरी
punjabkesari.in Sunday, Sep 24, 2023 - 05:10 PM (IST)

हिंदू धर्म में सोमवार के दिन का बहुत महत्व होता है। ये दिन भोलेनाथ को समर्पित है। इस दिन लोग भोले की विधि- विधान से पूजा करते हैं। मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव की पूजा और व्रत रखने से भोलेनाथ अपने भक्तों को आशीर्वाद देते हैं और उनका जीवन सुख- समृद्धि से भर देते हैं। आइए जानते हैं सोमवार के दिन किए जाने वाले कुछ उपाय....
सोमवार को करें ये उपाय
- शास्त्रों के मुताबिक, सोमवार के दिन भोलेनाथ को तिल और जौ अर्पित करने चाहिए। ऐसा करने से पापों से मुक्ति मिलती है।
- सोमवार के दिन भगवान शिव को चंदन, अक्षत, बेलपत्र, धतूरा या आंकड़े के फूल, दूध, गंगाजल चढ़ाएं। ऐसा करने से भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं।
- इस दिन सफेद वस्त्र पहनने चाहिए। इसके साथ ही शिवालय में जाकर ही सारी पूजा करनी चाहिए।
- दरिद्रता को दूर करने के लिए सोमवार के दिन किसी शिव मंदिर में 'दारिद्रदहन स्तोत्र' का पाठ करें। ऐसा करने से गरीबी दूर हो जाएगी।
- भगवान शिव को नंदी बहुत प्रिय हैं। ऐसे में नंदी बैल को घास खिलाना अच्छा होता है। इससे सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है।
- शिवजी के महामृत्युंजय मंत्र का 108 बार जाप करें। इससे भोलेनाथ की विशेष कृपा प्राप्त होती है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

चुनावी नतीजों के बीच ‘इंडिया' गठबंधन का बड़ा फैसला

Utpanna Ekadashi: 8 या 9 दिसंबर जानें, किस दिन मनाई जाएगी मार्गशीर्ष माह की पहली एकादशी

Kharmas 2023: जल्द ही शहनाइयों के साथ इन चीजों पर लगेगा break, जानें कब से लगने जा रहा है खरमास ?

'विचारधारा की लड़ाई जारी रहेगी', MP-छत्तीसगढ़ और राजस्थान में चुनावी हार पर बोले राहुल गांधी