30 अप्रैल को लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, इन चार राशियों के लिए रहेगा फलदायी

punjabkesari.in Monday, Apr 04, 2022 - 12:08 PM (IST)

ज्योतिषशास्त्र अनुसार, कुल नौ ग्रह होते हैं जिनमें से सूर्य देव को सभी ग्रहों का राजा माना जाता है। सूर्य को पिता और आत्मा का कारक माना जाता हैं।  धार्मिक दृष्टि से सूर्य पर ग्रहण लगना अशुभ माना जाता है। क्‍योंकि हिंदू धर्म में सूर्य को देवता के रूप में पूजा की जाती है। मगर वैज्ञानिकों मुताबिक इसे एक बड़ी खगोलीय घटना के रूप में देखा जाता है।

 

वहीं ज्योतिषशास्त्र अनुसार, सूर्य ग्रहण कुल 12 राशियों पर अपना अच्छा व बुरा प्रभाव डालता है। ऐसे आज हम आपको इस साल के पहले सूर्य ग्रहण के लगने का समय और इसका राशियों पर पड़ने वाला शुभ व अशुभ प्रभाव बताते हैं...


सूर्य ग्रहण का समय

साल 2022 का पहला सूर्य ग्रहण 30 अप्रैल की मध्यरात्रि 12:15 बजे से आरंभ होकर और सुबह 4:07 बजे तक रहेगा। ज्योतिषशास्त्र अनुसार, यह ग्रहण मेष राशि और भरनी नक्षत्र में होगा। भारत में सूर्य ग्रहण की दृश्यता शून्य होने से कोई सूतक काल नहीं माना जाएगा।


इन चार राशियों के लिए शुभ रहेगा सूर्य ग्रहण


वृषभ राशि

इस साल का सूर्य ग्रहण वृषभ राशि के लोगों के लिए शुभ रहेगा। इनकी आर्थिक स्थिति में सुधान व धन लाभ होने की संभावना रहेगी। इस दौरान कार्यों में सफलता मिलने के साथ यात्रा भी शुभ होगी। वहीं अपना बिजनेस करने वाले जातकों को शुभ परिणाम मिल सकते हैं।

कर्क राशि

कर्क राशि के लिए भी सूर्य ग्रहण शुभ साबित होगा। इन्हें कार्यक्षेत्र में सफलता हासिल होगी। कार्यस्थल और समाज में यश बढ़ेगा। साथ ही इस दौरान हर कार्य मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा।

तुला राशि

इस राशि के जातकों के लिए सूर्य ग्रहण शुभ रहेगा। इन लोगों को कार्यक्षेत्र में लाभ मिल सकता हैं। जो लोग नौकरी की तलाश में हैं उन्हें नए अवसर मिल सकते हैं। इसके अलावा साझीदारी में काम कर रहे लोगों को मुनाफा मिल सकता है।

धनु राशि

इस साल का सूर्य ग्रहण धनु राशि वालों के लिए शुभ साबित होगा। इन जातकों की आर्थिक स्थिति में सुधार होने के साथ धन लाभ होगा। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों के लिए यह समय शुभ रहेगा। इसके अलावा विदेश में नौकरी पाने के अवसर मिल सकते हैं।

अन्य राशियां

इन सबके अलावा इस दौरान मेष राशि वालों को सेहत से जुड़ी कोई परेशानी हो सकती हैं। इसलिए ये लोग अपनी सेहत का खास ध्यान रखें। इसके अलावा अन्य राशियों के जातकों को यह सूर्य ग्रहण मिश्रित फल प्रदान करेगा।

 

 

Content Writer

neetu