तैमूर की बढ़ती पॉपुलेरिटी को लेकर भड़की बुआ सोहा, कहा...

punjabkesari.in Friday, Jun 08, 2018 - 12:20 PM (IST)

एक्टर सैफ अली खान और करीना कपूर खान के बेटे तैमूर अली खान हमेशा अपनी क्यूटनेस को लेकर चर्चा में रहते है। तैमूर की नई तस्वीर आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है। 

हाल में ही एक इंटरव्यू में तैमूर की बुआ यानी सोहा अली खान ने इस बारे में बात की। उन्होंने कहा कि समझ नहीं आता कि मीडिया वाले तैमूर के आगे-पीछे क्यों घूमते रहते है। सोहा ने कहा कि जब हम छोटे थे तो एेसा नहीं होता था। उस समय तो मीडिया वाले सेलिब्रिटी क्रिड के पीछे घूमते नहीं थे। सोहा ने यह भी कहा कि क्या तैमूर के अलावा और कोई क्यूट स्टार किड नहीं है। 

आपको बता दें कि इससे पहले करीना कपूर खान भी कह चुकी है कि वह चाहती हैं कि फोटोग्राफर्स हर दिन तैमूर का पीछा करना छोड़ दें। खबरों के मुताबिक करीना ने कहा कि कभी-कभी एेसा हो तो ठीक लगता है लेकिन अब तो ये सब रोज हो रहा है।  

 

Punjab Kesari