सोहा अली खान की प्राइवेट बर्थडे पार्टी, मां शर्मीला ने पहना था कैप

punjabkesari.in Sunday, Oct 06, 2019 - 01:37 PM (IST)

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोहा अली खान ने 4 अक्टूबर को 41वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। सोहा ने यह पार्टी अपनी बेटी इनाया, पति कुणाल खेमू और मां शर्मिला के साथ मनाया। इससे जुड़ी तस्वीर सोहा ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इनाया सोहा को केक खिलाती नजर आई। कुणाल भी वहीँ नजर आ रहे थे। यहां तक कि मां शर्मीला बर्थडे कैप पहनते हुए नजर आ रही थी। चलिए आपको सोहा के प्राइवेट बर्थडे पार्टी की तस्वीर की एक झलक दिखातें है। 

बतादें कि सोहा अली खान और कुणाल खेमू की शादी साल 2015 में हुई थी। दोनों का अफेयर शादी से पहले ही था। इनाया के जन्म के बाद से दोनों दम्पति सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हो गए है। हर दिन अपनी तस्वीर अपने फैंस से साझा करते है। उनके इस अंदाज को उनके फैंस बहुत पसंद करते है। 

सोहा इनाया को ज्यादा से ज्यादा मुंबई के वातावरण से बचा कर रखती है। कुणाल खेमू के साथ उनकी बॉन्डिंग साफ-साफ नजर आती है। 

 

Content Writer

shipra rana