B'Day Special: एक्टिंग से पहले बैंक में काम करती थी सोहा

punjabkesari.in Thursday, Oct 04, 2018 - 09:38 AM (IST)

बॉलीवुड की रॉयल प्रिसेंस सोहा अली खान का आज बर्थ डे है। सोहा का जन्म 4 अक्टूबर 1978 को हुआ था। वह मशहूर एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर और क्रिकेटर मंसूर अली खान की छोटी बेटी है। 

रॉयल फैमिली से ताल्लुक रखने वाली सोहा ने दिल्ली के ब्रिटिश स्कूल से पढ़ाई की। पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने बैंक में जॉब की। 2004 में बंगाली फिल्म 'इति श्रीकांता' से उन्होंने फिल्मी करियर शुरू किया। बॉलीवुड में शाहिद कपूर के साथ फिल्म 'दिल मांगे मोर' से कदम रखा। इसके बाद उन्होंने कई फिल्में की लेकिन फिल्म 'रंग दे बसंती' से उन्हें पहचान मिली। 

साल 2014 में उन्होंने व्वॉयफ्रेंड एक्टर कुणाल खेमू से सगाई की। साल 2015 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए। शादी से पहले कुणाल ने सोहा को 9 करोड़ का फ्लैट गिफ्ट किया।

साल 2018 में सोहा ने बेटी इनाया को जन्म दिया। उन्होंने अपने प्रेग्नेंसी स्टाइल से भी खूब सुर्खियां बटौरी। वह  प्रेग्नेंसी पर एक किताब भी लिख चुकी है। 


 

Content Writer

Priya dhir