आपकी कॉटन की चादर को नया बनाएं रखते हैं ये टिप्स

punjabkesari.in Friday, Apr 27, 2018 - 03:31 PM (IST)

ज्यादातर लोग गर्मियों के मौसम में बिस्तर पर कॉटन की चादर ही बिछाते हैं। मगर एक बार धोने के बाद यह चादर सख्त औक टाइट हो जाती है। अच्छे से अच्छा डिटर्जेंट यूज करने के बाद भी कोई फायदा दिखाई नहीं देता। एेसे में घरेलू चीजों का इस्तेमाल करके आसानी से कॉटन की चादर को मुलायम बनाया जा सकता है। तो आइए जानते हैं उन टिप्स के बारे में।  

 

1.बेकिंग सोडा
1 चम्मच बेकिंग सोडा को आधी बाल्टी पानी में डालें। अब चादर को इसमें भिगो दें। थोड़ी देर के बाद इसको बिना किसी डिटर्जेंट के गुनगुने पानी से धो लें। इससे चादर मुलायम बनी रहेगी। 

2. सिरका 
चादर को मुलायम बनाने के लिए सिरके का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। ठंडे पानी में एक चम्मच सिरका डालकर चादर को उससे धो लें। 


 
3. धूप में सुखाएं
डिटर्जेंट से धोए बिना चादर को धूप में सुखा दें। जब यह सूख जाए तो इसको सफर वाले पानी से धो लें। एेसा करने से चादर मुलायम बन जाएगी। 
 


4. वॉशिंग मशीन में सुखाएं
इस बात का ध्यान में रखें की सरफ से चादर धोने के बाद इसको धूप में न सुखाएं। इसको सुखाने के लिए वॉशिंग मशीने के ड्रॉयर का इस्तेमाल करें। एेसा करने से आपकी नई चादरें एकदम मुलायम हो जाएंगी।


 

Punjab Kesari