''मैं माता हूं, तालिबान को हरा दूंगी'' अफगानिस्तान के लोगों को लेकर बोलीं सोफिया हयात

punjabkesari.in Friday, Aug 20, 2021 - 06:42 PM (IST)

बिग बाॅस 7 फेम सोफिया हयात कभी अपने बयानों को लेकर तो कभी अपनी बोल्ड तस्वीरों को लेकर सुर्खियों में बनीं रहती हैं। एक बार सोफिया अपनी वीडियो को लेकर चर्चा बटोर रही है। सोफिया ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह अफगानिस्तान पर तालिबान द्वारा किए गए कब्जे और वहां की महिलाओं को लेकर चिंता जाहिर की है। साथ ही कहा है कि वह तालिबान को हरा देंगी और वहां शांति लेकर आएंगी। 

सोफिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर की है। जिसमें वह कह रही हैं, 'मैं हूं माता सोफिया हयात। जो हो रहा है अफगानिस्तान में वो हमारी इंसानियत की बात है। हनुमान, शिवा, गणेश, अल्लाह, सोफिया सब मिलकर अफगानिस्तान की सुरक्षा करेंगे। सबसे जरूरी बात तो ये है कि जो वहां कि औरतें हैं उन्हें फिर से स्वतंत्रता मिलेगी। जो तालिबान है वो मुस्लमान नहीं है, हिंदू नहीं है, सिख या ईसाई नहीं है। वे लोग हमारे भाई-बहन नहीं है। वो नेगेटिव और शैतान के बच्चे हैं।'

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sofia Hayat (@sofiahayat)

 

सोफिया आगे कहती हैं, 'हम सब इससे लड़ेंगे क्योंकि हम एक हैं। हम सब लोग मिलकर अफगानिस्तान में शांति लेकर आएंगे। हमारी ताकत उनसे ज्यादा है। आंखें बंद करके अफगानिस्तान के लिए प्रार्थना करें। वीडियो के साथ सोफिया ने कैप्शन में लिखा, सभी धर्मों के भगवान और एंजेला द्वारा तालिबान को हराया जाएगा।' 

बता दें अफगानिस्तान महिलाओं के साथ सबसे अधिक भेदभाव करने वाले देश की सूची में शामिल है। यहां महिलाओं को बेहद कम अधिकार दिए गए हैं और समाज में हर छोटी गलती पर उन्हें प्रताड़ित भी किया जाता है। अगर कोई लड़की पर समाज को शक हो जाए कि वह शादी से पहले पुरुषों के साथ घूमती है या फिर उसका कोई संबंध है तो फौरन उसका वर्जिनिटी टेस्ट कराया जाता है।

Content Writer

Bhawna sharma