Alert! मैसेज ने ले ली एक टीनएज लड़की की जान, मां-बाप रहें सतर्क

punjabkesari.in Wednesday, Sep 11, 2019 - 04:24 PM (IST)

सोशल मीडिया के जितने फायदे है उतने नुकसान भी हैं। लोगों के टेलेंट को एक नई पहचान दिलाने के लिए सोशल मीडिया बहुत ही अच्छा माध्यम है लेकिन वहीं कुछ लोग इसका गलत प्रयोग कर लोगों की जिंदगी को परेशान कर देते हैं। कुछ लड़के सोशल मीडिया पर लड़कियों को सोशल मीडिया पर अश्लील मैसेज कर तंग करते है। हाल ही में एक लड़की ने सोशल मीडिया पर कुछ लड़कों द्वारा लगातार किए जा रहे अश्लील मैसेज से तंग आकर अपनी जान दे दी। 

 

राजस्थान के श्री गंगानगर जिले में सोशल मीडिया पर आ रहे अश्लील मैसेज से परेशान लड़की ने सुसाइड कर लिया। कुछ लड़के लगातार लड़की को अश्लील मैसेज भेज कर उससे बात कर रहे थे। इतना ही नही सोशल मीडिया पर उसके बारे में गलत- गलत बाते लिख कर फैला भी रहे थे। इन सबसे लड़की बहुत ही परेशान व तंग हो चुकी थी। पुलिस द्वारा उन लड़कों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया हैं। इस बारे में अभी जांच चल रही हैं। 

B.SC की कर रही थी पढ़ाई 

लड़की श्री गंगानगर में बीएससी के फर्स्ट ईयर में पढ़ रही थी। डेढ़ महीने वाले ही उसके माता पिता ने उसे कॉलेज में दाखिला दिलावाया था। लड़की पढ़ाई में काफी होशियार थी। वह आगे पढ़ कर वैज्ञानिक बनना चाहती थी। इतना ही नही उनके समाज से पढ़ने के लिए लड़कियां बहुत ही कम आगे आती थी। जब उसने आगे बढ़ कर पढ़ने की इच्छा रखी थी तो इस पर परिवार के सदस्यों ने भी उसका साथ दिया था।

पिता के कहने पर भी नही हटे थे लड़के

कुछ दिन पहले लड़की जब घर पर आई थी तो उसने अपने पिता को इस बारे मेें सारी जानकारी दी थी। पिता ने उन नंबर पर फोन कर लड़कों से बातकर समझाया था। लड़कों ने कहा कि वह आगे से ऐसा कुछ नही करेगें। इसके बाद लड़की ने नंबर को ब्लॉक कर दिया था लेकिन जैसे ही वह गंगानगर वापिस आई तो उसे दूसरे नंबर से मैसेज आने लगे थे। 

हिम्मत हारने की जगह दिखाए समझदारी 

ऐसे समय में लड़कियों को हिम्मत न हार कर समझदारी से काम लेना चाहिए क्योंकि मरना किसी भी समस्या का हल नही होता है। सबसे पहले अपनी इस परेशानी के बारे में घरवालों को बताएं ताकि वह आपकी मदद कर सकें। अगर घरवालों की मदद के बाद भी समस्या का हल नही होता है तो  आप इस परेशानी के बारे में पुलिस को बता कर उनकी मदद ले सकते है। इतना ही नही आप महिला आयोग या किसी एनजीओ की भी इसमें मदद ले सकते हैं। 

 


 

Content Writer

khushboo aggarwal