रैंप पर छाए शोभिता धूलिपाला और ईशान खट्टर, इन 2 डिजाइनरों के लिए दिखाया Wakhra Swag

punjabkesari.in Sunday, Jul 30, 2023 - 12:33 PM (IST)

इंडियन काउचर वीक में बी-टाउन सेलेब्स अपने फैशन का जलवा बिखेरते नजर आ रहे हैं। शो की शुरुआत यहां बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा अडवाणी ने की थी। अब वहीं शो के पांचवे दिन बॉलीवुड एक्ट्रेस शोभिता धुलीपाला और ईशान खट्टर नजर आए हैं। दोनों ने ही डिजाइनर रोहित गांधी और राहुल खन्ना के लिए रैंप पर वॉक की है। दोनों ने ही रैंप पर अपनी अदाओं के साथ फैंस का दिल जीत लिया है।

थाई हाई स्कर्ट ड्रेस में दिखी शोभिता 

एक्ट्रेस ने इस दौरान मॉर्डन सिल्वर ड्रेस कैरी की थी। इसके साथ उन्होंने सिक्विन स्ट्रेपी ब्लाउज, थाई हाई स्कर्ट और सिक्विन कढ़ाई के साथ दुपट्टा कैरी किया था। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए स्ट्रैपी हील्स और स्टैक्ड कंगना शोभिता ने पहना था। वहीं अगर बात उनके ऑवरऑल लुक की करें तो एक्ट्रेस काफी सुंदर दिख रही थी। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

ब्लैक सूट में दिखे ईशान खट्टर 

वहीं ईशान खट्टर ने रैंप पर ऑल ब्लैक शिमरी सूट पहना था। झिलमिलाती कढ़ाई वाले कोट के साथ उन्होंने सिक्विन ब्लैक पैंट पहनी थी। साइड पार्टेड हेयर्स और हल्की सी बेयर्ड में ईशान काफी हैंडसम दिख रहे थे।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by FDCI (@fdciofficial)

इस कलेक्शन से बना था ईशान और शुभिता का आउटफिट

रोहित गांधी और राहुल खन्ना का इक्विनॉक्स कलेक्शन शरद ऋतु की खगोलीय ज्यामिति से प्रेरित था। इस आउटफिट से हाईलाइट होकर उन्होंने ऐसी जगह प्रकाश डाला यहां सूर्य और धरती मिलकर दिन और रात के बराबर हिस्सों का निर्माण करते हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by FDCI (@fdciofficial)

 

Content Writer

palak