तो इस तरह बनाई जाती है  नमकीन हरी मटर, वीडियो देखने के बाद नहीं करेगा खाने का मन

punjabkesari.in Monday, Jul 24, 2023 - 10:43 AM (IST)

चाय के साथ तरह- तरह की नमकीन खाने का शौक तो हर किसी को होता है। इनमें से एक है  नमकीन हरा मटर जिसे लोग बड़े चाव से खाते हैं। अगर आपको  भी  हरा मटर बेहद पसंद है तो पहले एक वीडियो देख लीजिए जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इसे देखने के बाद आप शायद ही इसे खाना पसंद करेंगे। वैसे हमारा मकसद किसी कंपनी का नुकसान करवाना नहीं है, हम चाहते हैं कि लोगों को पता होना चाहिए कि उनकी मनपसंद चीज बनती कैसे है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by SALONI BOTHRA (@_heresmyfood)


इन दिनों खूब वायरल हो रही इंस्टाग्राम रील में देखा सकते हैं कि एक शख्स सुखी मटर को पहले पानी में धोता है,  इसके बाद उसमें अच्छे से ग्रीन कलर मिला देता है। फिर हरी किए गए इस मटर को सुखाने के बाद उसे गर्म तेल में फ्राई किया जाता है। अंत में मटर से तेल को पूरी तरह से निकालने के बाद उसमें नमक मिस्क करके उसे सॉल्टी फ्लेवर दिया जाता है।


इस वीडियो को देखने के बाद उन लोगों का भ्रम टूट गया है जिन्हें लगता था कि वह नेचुरल मटर खा रहे हैं। फूड ब्लॉगर 'सलोनी बोथरा' ने  इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा-- 120 किलो नमकीन हरी मटर का निर्माण। मैं अबतक भ्रम में जी रही थी! ऐसे में लोगों के इस पोस्ट पर खूब कमेंट आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- अभी तक लोगों को रंग बदलते देखा था आज मटर को भी रंग बदलते देख लिया।


कुछ लोगों ने  पैकेट वाले मटर ना खाने का प्रण तक ले लिया है। यह वीडियो असम का बताया जा रहा है, देख् सकते हैं कि जहां ये मटर बनाया जा रहा है वहां ना तो साफ- सफाई है और ना ही किसी भी कर्मचारी ने दस्ताने पहने हुए हैं। इसी बीच लोगों का सवाल यह है कि यह शूट किया किसने है।

Content Writer

vasudha