तो इस तरह तैयार हुआ था परिणीति का लहंगा, मनीष मल्होत्रा ने अपने हाथों से सजाया था दुल्हन को

punjabkesari.in Monday, Oct 09, 2023 - 10:58 AM (IST)

एक दुल्हन के लिए  अच्छे से ड्रेसअप होना और खूबसूरत दिखना ही काफी नहीं हाेता हैं, वह चाहती है कि उसके लुक में कोई कमी ना रहे। बात जब वेडिंग लहंगे की आती है तब तो वह बिल्कुल भी समझौता करने के लिए तैयार नहीं होती है। लहंगे के रंग से लेकर उसके डिजाइन  तक हर छोटी से छोटी बात पर ध्यान दिया जाता है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by pari-obsessed | naman (@parineetichopra_obsession)

 

परिणीति चोपड़ा भी उन दुल्हनों में से एक हैं, जिन्होंने अपने ब्राइडल लुक से खूब वाहवाही लुटने का काम किया। भले ही उनके लहंगे का कलर बेहद लाइट था, पर इसके बावजूद उनकी खूबसूरती में कोई कमी नजर नहीं आई। यह तो हम सभी जानते हैं कि उनके इस लुक को खूबसूरत बनाने में सबसे ज्यादा हाथ रहा फेमस फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा का। 


इस लहंगे को तैयार करने में मनीष मल्होत्रा की टीम ने कड़ी मेहनत की थी, तभी तो इसे बनाने में 2500 घंटे लगे थे। हाल ही में परिणीति चोपड़ा की शादी से जुड़ा एक शानदार वीडियो सामने आया है, जिसमें लहंगे की बारीक से बारीक चीजें देखने को मिल रही है। इस वीडियो में देख सकते हैं कि  मनीष खुद अपने हाथों से दुल्हन को तैयार कर रहे हैं। 


वीडियो में दिखाया गया है कि कलाकार कैसे अपने हाथों से इस लहंगे पर कढ़ाई का काम कर रहे हैं। इसी बीच लहंगे के दुपट्टे पर लिखा राघव का नाम भी दिखाई दे रहा है। इसके बाद दुल्हन परिणीति शादी के मंडप की ओर बढ़ती दिखाई दे रही है। बड़ी बात यह है कि मनीष मल्होत्रा खुद उनका दुपट्टा उठाकर चलते नजर आ रहे हैं।  


लहंगे की डिटेल की बात करें तो यह  स्कर्ट पैनल्ड पैटर्न में था।  चौड़ी प्लीट्स के साथ नीचे के हिस्से को घेरदार, तो वहीं हिप पोर्शन को फिटिंग का रखा गया था जिससे उनकी वेस्टलाइन और ज्यादा खूबसूरत लग रही थी। इस पर बेहद इंट्रिकेटिड कट दाना और सितारा वर्क किया गया था। ट्रडिशनल फूल-पत्ती या बेल पैटर्न से अलग लहंगे पर ज्योमैट्रिक आकार के पैटर्न देखे गए थे। 


इस लहंगे में टोनल इक्रू बेस को हाथ की कढ़ाई से बनाया गया है। इसके साथ ही पुराने सोने के धागे का इस्तेमाल हुआ। परिणीति के नेट के दुपट्टे पर सितारा और जरदोजी वर्क किया गया था। इसे और भी सुंदर बनाने के लिए पूरी हेमलाइन पर मोतियों से बने टैसल्स लगाए गए थे।परिणीति ने बेज कलर के लहंगे के साथ एंटीक फिनिश में अनकट्स, जाम्बियन और रूसी पन्ने से बने नेकलेस को पहना था। 

Content Writer

vasudha