क्रिसमस पार्टी के लिए बनाएं Snowman Biscuit

punjabkesari.in Sunday, Dec 22, 2019 - 02:45 PM (IST)

अगर आपने भी घर पर क्रिसमस पार्टी रखी है तो मेहमानों के लिए स्नोमैन बिस्कुट बनाएं। बनाने में आसान यह स्वादिष्ट बिस्कुट चाय के साथ स्नैक्स के लिए बिल्कुल परफेक्ट ऑप्शन है वहीं बच्चे भी इसे खाकर खुश हो जाएंगे। चलिए आपको बताते हैं रेसिपी...

 

सामग्री:

बटर - 125 ग्राम
चीनी पाउडर - 125 ग्राम
अंडा - 1
वनिला एक्सट्रेक्ट  - 1 टीस्पून
मैदा - 250 ग्राम
कलाकंद
खाने वाली गोंद (भिगी हुई)

बनाने का तरीका:

1. सबसे पहले बाऊल में मक्खन और चीनी पाउडर को अच्छी तरह मिक्स कर लें।
2. अब इसमें अंडा, वनीला एक्सट्रेक्ट और मैदा मिलाकर सॉफ्ट ढोह तैयार करें। इसे प्लास्टिक रैप के साथ कवर करके साइड पर रख दें।
3. कुछ देर बाद सूखा आटा लगाकर इसे गोल आकार में बेल लें।
4. सारे बिस्कुट बेलने के बाद उसे बेकिंग ट्रे पर रखें।
5. ओवन को 350°F / 180°C पर प्रीहीट करके बिस्कुट को 10-12 मिनट तक बेक करें।
6. फिर इसे निकालकर कुछ देर ठंडा होने के लिए रख दें।
7. फॉन्डेंट आइसिंग (Fondant icing) व गोंद को बेल कर बिस्कुल के आकार की शेप दें और उस पर लगा दें।
8. आखिर में इसे स्नौमेन के रंगों से डैकोरेट करें।
9. अब एक एयरटाइट कंटेनर में बिस्कुट को स्टोर करें।
10. आपके स्नौमेन बिस्कुट बनकर तैयार है। अब आप इसे सर्व करें।

Content Writer

Anjali Rajput