मौसम ने ली करवट, बर्फबारी के बाद माता वैष्णो देवी में दिखा खूबसूरत नजारा

punjabkesari.in Tuesday, Dec 29, 2020 - 12:43 PM (IST)

साल का आखिरी महीना चल रहा है। ऐसे में ठंड भी जोरों-शोरों पर है। जम्मू-कश्मीर में तापमान में भारी गिरावट के चलते बर्फबारी देखने को मिली है। इस जगह पर ही सबसे ज्यादा धार्मिक स्थल पाएं जाते हैं। खासतौर पर वैष्णो माता के दरबार पर भक्तों की भीड़ जमा रहती है। सारा इलाका पहाड़ी व ठंडा होने से बीते रविवार को तापमान गिरने से बर्फ गिरने लगी। ऐसे में वहां के बोर्ड की ओर से खास इंतजाम कर दिए गए है। ताकि यात्रियों को किसी भी तरह की कोई समस्या का सामना ना करना पड़े। 

बर्फ से ढकी यात्रा ट्रैक 

रविवार को तेज बर्फ गिरने के कारण पूरी ट्रेक बर्फ से ढक गई। ऐसे में सारी जगह पर बर्फ की सफेद चादर दिखने में बेहद ही खूबसूरत दिखाई दे रही है। मगर इसके कारण यात्रा में लोगों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। इसके लिए बोर्ड अधिकारियों का कहना है कि उन्होंने यात्रा के मार्ग पर जमा बर्फ को साफ करने के लिए काम शुरू कर दिया है। 

बर्फबारी के बाद यात्रियों की बढ़ी गिनती 

बोर्ड के अधिकारियों के अनुसार, वैष्णों माता में तो वैसे भी हर साल भक्तों की भीड़ रहती है। मगर बर्फ के समय तो यहां पर भक्तों की भीड़ में भारी इजाफा हो जाता है। ऐसे में लोग बर्फबारी का मजा लेने के लिए खासतौर पर यहां आना पसंद करते हैं। ऐसे में उन्हें किसी भी तरह की कोई परेशानी ना हो इसके लिए खास प्रबंध किए जा रहे हैं। 

मंदिर के साथ हाइवे भी किए गए बंद

बर्फबारी के कारण देवी मां के मंदिर के साथ जम्मू-श्रीनगर हाइवे भी बंद किए गए। ताकि किसी तरह का कोई नुकसान ना हो सके। जवाहर टनल की आसपास की जगहों पर भारी बर्फ के कारण बहुत से वाहन फंसे हैं। 

आपको हमारा आर्टिकल कैसा लगा हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। 
 

Content Writer

neetu