स्मोकिंग करने वाली महिलाओं को होती है ये 5 समस्याएं

punjabkesari.in Tuesday, Mar 27, 2018 - 05:53 PM (IST)

स्मोकिंग करना सभी के लिए खतरनाक होता है चाहे वो पुरूष या फिर स्त्री लेकिन महिलाओं के लिए यह बहुत ज्यादा नुकसानदेह हो रहा है। इससे फेफड़ो की बीमारी से लेकर कैंसर तक हो सकता है जो जानलेवा बीमारियां होती हैं। अगर आपका साथी स्मोकिंग करता है तो यह आपके लिए भी हानिकारक हो सकता है क्योंकि उसका धुंआ आपके तक पहुंचता है। सिगरेट पीने की लत एक बार लग जाएं तो छुड़ानी बहुत मुश्किल हो जाती है। स्मोकिंग से पुरुषों की तुलना में महिलाएं अधिक प्रभावित होती हैं। महिलाओं के लिए यह बहुत ज्यादा खतरनाक होता है। इससे उनकी प्रैग्नेंसी में कई तरह की समस्याएं पैदा होती है। आज हम इससे होने वाली जानलेवा बीमारियों के बारे में बताएंगे, जिसे जानकर शायद इस बुरी आदत को छोड़ सकती हैं।

1. गर्भावस्था और स्तनपान
जिन महिलाओं को धूम्रपान की लत लगी होती है उनमें बांझपन और गर्भपात का खतरा बढ़ जाता है। उनका गर्भाशय कमजोर होता है। बच्चे के प्रजनन पर बुरा असर पड़ता है उसका भ्रूण पूरी तरह से विकसित नहीं हो पाता। सिगरेट पीने से महिला के स्तन में दूध की मात्रा कम होती है। इससे उनके बच्चे पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है।

2. दिल के रोग


सिगरेट में निकोटीन और अन्य जहरीले पदार्थ होते हैं जो ह्रदय रोग को बढ़ावा देते हैं।   धूम्रपान करने वाली महिलाओं में दिल के रोग जैसे कोरोनरी हार्ट डिजीज होने की संभावना बढ़ जाती है।

3. फेफड़ों का कैंसर
फेफड़ों के कैंसर होने का खास कारण धूम्रपान करना होता है। पुरूषो के बराबर धूम्रपान करने वाली महिलाओं में फेफड़ों के कैंसर होने के चांस बहुत अधिक होते हैं। पुरूषों के मुकाबले महिलाओं में इसके चांस ज्यादा देखे जाते हैं।

4. अस्थमा 
धूम्रपान करने से शरीर में कार्बन मोनोऑक्साइड चली जाती है जिससे शरीर को प्राप्त मात्रा में ऑक्सीजन नहीं मिल पाती और सांस लेने में भी मुश्किल होती है। जरा-सा चलने पर सांस फूलने लगती है। आखिर में  यह अस्थमा जैसी गंभीर बीमारी का रूप ले लेती है।

5. तेजी से उम्र का बढ़ना


सिगरेट पीने से जल्दी बुढ़ापा आने लगता है। स्किन में रक्त प्रवाह कम हो जाता है और स्किन को ऑक्सीजन, पोषक तत्व नहीं मिल पाते जिसके कारण चेहरे पर झुर्रियां पड़ने लगती है।   
 

Punjab Kesari