ग्लॉसी लिपस्टिक को मैट में बदलने के 3 स्मार्ट टिप्‍स

punjabkesari.in Thursday, Aug 01, 2019 - 06:21 PM (IST)

लिपस्टिक चेहरे की खूबसूरती को और भी ज्यादा बढ़ा देती है। सिर्फ लिपस्टिक लगाने से ही लुक पूरी तरह बदल जाती है। आजकल लड़कियां मैट लिपस्टिक लगाना पसंद करती हैं क्योंकि यह लंबे समय तक होंठों पर टिकी रहती हैं। बात अगर कीमत की करें तो यह ग्लॉसी के मुकाबले थोड़ी महंगी होती है। ऐसे में क्यों ना आप स्मार्ट ट्रिक्स से अपनी ग्लॉसी लिपस्टिक को ही मैट में बदल लें। चलिए आज हम आपको कुछ स्मार्ट ट्रिक्स बताते हैं, जिससे आप ग्लॉसी लिपस्टिक को ही मैट बना सकती हैं।

पहला तरीका

सबसे पहले मैट लिपस्टिक को होंठों पर अप्लाई करें। फिर  थोड़ा-सा ट्रांस्लुसेंट पाउडर टिश्यू पर छिड़कें और फिर इसे होंठों पर लगाएं। ट्रांस्लुसेंट पाउडर लिपस्टिक को मैट में बदलकर उसे लंबे समय तक टिकने में मदद करेगा।

दूसरा तरीका

लिपस्टिक लगाने के बाद एक टिश्यू पेपर को अपने होंठों पर रखें। टिश्यू लिपस्टिक की चमक को अवशोषित करेगा और कुछ ही सेकंड में लिपस्टिक मैट में बदल जाएगी।

तीसरा तरीका 

सबसे पहले आप ग्लॉसी लिपस्टिक लगाएं। अब उंगलियों पर थोड़ा-सा ट्रांस्लुसेंट पाउडर लगाने के बाद होंठों पर हल्के हाथों से लगाएं। एक टिश्यू की मदद से अतिरिक्त पाउडर हटा दें। पाउडर ग्लॉसी लिप कलर को सोक लेगा और आपको मैट लिप कलर मिल जाएगा।

ऐसे लगाएं

1. लिपस्टिक लगाने से पहले होंठों को स्क्रब करके डेड स्किन निकाल लें। इससे होंठ भी खूबसूरत लगेंगे और लिपस्टिक भी लंबे समय तक टिकी रहेगी।

2. लिपस्टिक लगाने से पहले लिप लाइनर लगाएं, ताकि वो होठों से बाहर ना जाए।

3. इसे लगाने से पहले होंठों पर अच्छी कंपनी का माइश्चराइजर अप्लाई करें।

4. मैट को हटाने के लिए होंठों को रगडऩे की कोशिश न करें, इसे हटाने के लिए माइश्चराइज क्रीम का यूज करें।

 

Content Writer

Anjali Rajput