Fridge Cleaning के ये स्मार्ट टिप्स कर देंगे आपके काम को आसान

punjabkesari.in Sunday, Jun 24, 2018 - 05:00 PM (IST)

Fridge Cleaning : सर्दी हो या गर्मी, फ्रिज का इस्तेमाल तो हर मौसम में किया जाता है। आप फ्रिज में खान-पान की सभी चीजें रखती हैं। फ्रिज में फैली गंदगी का असर परिवार की सेहत पर भी पड़ता है। ऐसे में उसका साफ होना बहुत जरूरी होता है।  जिस तरह रसोई की सफाई रोजाना करना बहुत जरूरी है, उसी तरह फ्रिज की सफाई करना भी बहुत जरूरी है। आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स देंगे, जिसकी मदद से आप आसानी से फ्रिज की सफाई कर सकते हैं। आइए जानते हैं फ्रिज को साफ करने के आसान टिप्स।

 

फ्रिज साफ करने के टिप्स


1. फ्रिज करें खाली 
सबसे पहले फ्रिज में मौजूद सारी सब्ज‍ियों और फलों को बाहर निकाल दें। उसमें से फलों और सब्जियों को अलग रख दें और बासी सामान को फैंक दें।

 

2. डी फ्रॉस्ट करें 
इसके बाद फ्रिज को डी-फ्रॉस्ट करें। इसके लिए फ्रिज के नीचे एक बेस पर मोटा पेपर बिछा दें, ताकि जब बर्फ पिघलकर आए तो पेपर उसे सोख ले।
 

3. पॉवर करें ऑफ
फ्रिज को साफ करने से पहले इसकी वायर निकाल दें, ताकि बिना किसी डर के इसे साफ कर सकें। इससे बिजली भी खपत भी कम होगी और फ्रिज को भी कोई नुकसान नहीं होगा।
 

4. फ्रिज में बदबू आ रही है तो क्या करें?
कई बार खान-पान का सामान खराब होने के बाद फ्रिज में से बदबू आने लगती है, जो आसानी से नहीं जाती। ऐसे में आप बेकिंग सोडा और नींबू के रस को मिलाकर फ्रिज की सफाई करें। इससे बदबू गायब हो जाएगी।
 

5. फ्रिज की सफाई
फ्रिज के अंदर की सफाई करने के लिए एक कटोरी गुनगुने पानी में नमक मिक्स करें। इसके बाद फ्रिज को कुछ समय के लिए खुला छोड़ दें। इसके बाद कपड़े की मदद से फ्रिज को साफ कर लें।
 

6. ढक कर रखें सामान
वेजिटेबल ट्रे को बाहर निकालकर अच्छी तरह धो लें। जब ये सूख जाए तो इसे फ्रिज में रख दें। फ्रिज में दोबारा सामान रखने से पहले उसे साफ कर लें। इसके अलावा फ्रिज में हर सामान ढककर रखें।

 

 

Punjab Kesari