छोटी किचन के लिए 10 स्मार्ट स्टोरेज आइडियाज

punjabkesari.in Friday, Jun 25, 2021 - 02:11 PM (IST)

छोटी किचन को मैनेज करना महिलाओं के लिए किसी टास्क से कम नहीं होता। कम जगह होने पर महिलाओं को समझ ही नहीं आता कि कौन-सा सामान कहां रखें। परेशान ना हो लेडीज... क्योंकि यहां हम आपको कुछ स्मार्ट स्टोरेज आइडियाज देंगे, जिससे आप अपनी छोटी किचन को भी आसानी से मैनेज कर पाएंगी।

चलिए आपको दिखाते हैं कैसे बनाएं छोटी किचन को स्पेशियस...

रसोई के दरवाजे के चारों और अलमारियां बनाकर उसका इस्तेमाल करें। आप यहां फूलदान, कुकबुक और बर्तन आदि रख सकते हैं।

बर्तन, पेंट्री आइटम और छोटा सामान रखने के लिए आप किचन के नीचे वाले जगह पर दराज बनवा सकते हैं।

कप वगैहर रखने के लिए आप इस तरह के हुक लगवा सकते हैं।

सिलिंग एरिया पर आप कबर्ड्स बनवाकर भी बर्तन आदि स्टोर कर सकते हैं।

छोटी रसोई को अपने खाना पकाने के समय पर भारी न पड़ने दें। इसके लिए आप किचन को इस तरह डिजाइन्स करवा सकते हैं।

रेफ्रिजरेटर और दीवार के बीच में जगह खाली है तो वहां रोलिंग पेंट्री बनाएं।

किचन के कोनों को आप भी शेल्फ बनाकर बर्तन आदि सामान रखने के लिए यूज कर सकते हैं।

फल व सब्जियों आदि को स्टोर करने के लिए आप इस तरह के स्मार्ट कबर्ड्स बना सकते हैं।

Content Writer

Anjali Rajput