वास्तु से जुड़े छोटे-छोटे टिप्स जो बदल देंगे आपकी जिंदगी

punjabkesari.in Monday, Nov 18, 2019 - 06:19 PM (IST)

कई बार हर तरह की सुविधा होने के बावजूद घर में तनाव व लड़ाई-झगड़े वाला माहौल बना रहता है। ऐसा होने के पीछे घर का बिगड़ा वास्तु भी होता है। अगर आप वास्तुशास्त्र में विश्वास रखते हैं तो चलिए आज हम आपको कुछ हलके फुलके लेकिन काम के वास्तु टिप्स के बारे में बताते हैं।

 

1. सप्ताह में एक बार गूगल धूप का धुआं करना शुभ होता है इससे नैगटिविटी का वास नहीं होता।

 

2. गेहूं में नागकेशर के 2 दाने तथा तुलसी की 11 पत्तियां डालकर पिसाना शुभ होता है। घर में बरकत बनी रहती है।

3. घर में सरसों के तेल के दीए में लौंग डालकर जलाने से भी घर में सकारात्मकता का माहौल बना रहता है।

4. हर गुरुवार को तुलसी के पौधे को दूध चढ़ाना चाहिए।

 

5. मकान में 3 दरवाजे एक ही रेखा में न हों।

6. घर में टूटी-फूटी, कबाड़, अनावश्यक वस्तुओं को ना रखें। इससे तनाव भरा माहौल और आलस्य आता है।

 

7. घर में टपकने वाले नल नहीं होना चाहिए। इससे बरकत व पैसे की बर्बादी की निशानी माना जाता है।

8. घर में तुलसी का पौधा पूर्व दिशा की गैलरी में या पूजा स्थान के पास रखें।

9. वास्तु की मानें तो उत्तर या पूर्व दिशा में की गई जल की निकासी आर्थिक दृष्टि से शुभ होती है इसलिए घर बनाते समय इस बात का अवश्य ध्यान रखना चाहिए।

 

10. रेफ्रिजरेटर को किचन की दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखें। इससे घर में सुख-समृद्धि बनी रहेगी। इसके अलावा इससे घर की सदस्यों का मन शांत होगा।


 

Content Writer

Vandana