किचन की रानी क्या जानती है ये कमाल के टिप्स?

punjabkesari.in Sunday, May 17, 2020 - 05:06 PM (IST)

हाउसवाइफ हो या वर्किंग वुमन, हर महिला थोड़ा बहुत समय तो किचन में जरूर बिताती हैं। अक्सर महिलाओं को किचन का काम करते समय छोटी-मोटी परेशानियों का सामना करना पड़ता है, जैसे सब्जी में नमक ज्यादा होना या ग्रेवी का गाढ़ा ना बनना आदि। वहीं वर्किंग वुमन्स को अक्सर इन परेशानियों से घिर जाती हैं।

ऐसे में परेशान ना हो क्योंकि आज हम आपको कुछ छोटे-छोटे टिप्स बताएंगे, जिससे आप किचन की क्वीन बन सकती हैं।

1. केक के बैटर में 1 टेबलस्पून शहद मिलाएं। इससे केक स्पंजी और टेस्टी बनेगा।

2. ड्राई फ्रूट्स को आसानी व जल्दी काटने के लिए इन्हें 1 घंटा पहले फ्रिज में रख दें।

3. पनीर अगर सख्त हो तो उसे चुटकीभर नमक मिले हुए गुनगुने पानी में 10 मिनट के लिए रख दें। इससे पनीर नर्म हो जाएगा।

4. इडली डोसे का मिक्चर खट्टा हो गया हो तो इसमें नारियल का दूध मिला लें। खट्टापन निकल जाएगा।

5. इमली में नमक का पानी मिलाकर धूप में सुखा लें। इससे इमली खराब नहीं होगी।

6. कटे हुए आलू के टुकड़े को बर्फ वाले पानी में डालकर रखें। इससे वो काले नहीं होंगें।

7. तंदूरी रोटी को नर्म बनाने के लिए आटे गूंदते वक्त थोड़ा दही मिला दें। रोटी स्वादिष्ट व नर्म बनेंगी।

8. गर्मियों में अदरक-लहसुन के पेस्ट में हल्का-सा तेल मिलाकर रखें। इससे पेस्ट जल्दी खराब नहीं होगा।

9. सिंक की बदबू दूर करने के लिए इसे संतरे के छिलके से रगड़ें। फिर गुनगुने पानी से साफ करें।

10. चाकू की बजाए चम्मच से अदरक छीलें। इससे छिलका आसानी से उतर जाएगा।

11. दालों को कीड़े से बचाने के लिए नीम की पत्तियों को सुखाकर डिब्बे में डाल दें।

12. बराबर मात्रा में पानी और व्हाइट विनेगर मिलाएं। इससे मेटल के बर्तन को साफ करें। दाग आसानी से निकल जाएंगे।

13. किचन की सफाई करने के लिए हमेशा माइको-फाइबर कपड़े का यूज करें। इससे गंदगी अच्छी तरह साफ हो जाती है।

14. माइक्रोवेव को हफ्ते में 2-3 बार बेकिंग सोडा से साफ करें। इससे बदबू और बैक्टीरिया गायब हो जाएंगे।

15. पानी में 1 चम्मच बेकिंग सोडा मिलाएं। इसमें फल व सब्जियों को 15 मिनट के लिए भिगोकर रखें। इससे फल व सब्जियों के ऊपर लगे बैक्टीरिया निकल जाएंगे।

Content Writer

Anjali Rajput