छोटी किचन को भी बड़ा दिखाएंगे ये स्मार्ट Cabinet डिजाइन्स

punjabkesari.in Wednesday, Oct 14, 2020 - 04:39 PM (IST)

रसोईघर का वह अहम हिस्सा है जहां महिलाएं सबसे ज्यादा समय बीताती हैं। रसोईघर दूसरा लिविंग रूम होता है जिसमें घर पर आने वाले रिश्तेदारों का मनोरंजन भी होता है। किचन अगर बड़ी हो तो उन्हें सामान एजस्ट करने में कोई दिक्कत नहीं होती। वहीं छोटी किचन को ऑर्गनाइज्ड करना महिलाओं के लिए मुसीबत बन जाती हैं। परेशान ना हो क्योंकि आज हम आपके लिए क्रिएटिव और नए डिजाइन्स वाली कैबिनेट आइडियाज लेकर आएं है, जिससे आप अपनी किचन को बढ़िया तरीके से ऑर्गनाइज्ड कर सकते हैं।

आप अपनी किचन में इस तरह की कैबिनेट्स बनाकर सामान को अच्छी तरह से ऑर्गनाइज्ड कर सकते हैं। चलिए आपको दिखाते हैं किचन डैकोरेशन के लिए लेटेस्ट कैबिनेट्स डिजाइन्स...

आप किचन शेल्फ के नीचे बॉक्स बनाकर क्राकरी या खाने की चीजों को स्टोर कर सकते हैं।

अगर फ्रिज से किचन में स्पेस कम हो रही है तो आप उसके लिए भी इस तरह से कैबिनेट बनवा सकते हैं।

किचन शेल्फ की नीचे से लेकर दीवारों तक का इस्तेमाल आप कैबिनेट्स बनाने के लिए कर सकते हैं।

आप किचन में ओपन कैबिनेट्स बनाकर भी चीजें अरेंज कर सकते हैं।

सिर्फ दीवारें ही नहीं बल्कि सीलिंग के साथ भी छोटी सी ओपन कैबिनेट्स बनाकर उन चीजों को स्टोर कर सकते हैं, जिनका इस्तेमाल कम हो।

कलरफुल कैबिनेट्स ना सिर्फ आपके किचन को स्मार्ट लुक देंगे बल्कि इनमें आप सामान भी आराम से अरेंज कर सकते हैं। वहीं कलर से आपको याद रखने में भी आसानी होगी कि कौन-सा सामान कहां रखा है।

स्मार्ट किचन के लिए आप स्मार्ट कैबिनेट का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

छोटी किचन को बड़ा दिखाने के लिए आप हर कोने में कैबिनेट्स बनवा सकते हैं।

Content Writer

Anjali Rajput