छोटे Bedroom को बड़ा और खूबसूरत दिखाएंगे ये कमाल के Organizing Tips

punjabkesari.in Sunday, Apr 10, 2022 - 12:25 PM (IST)

घर में बेडरूम सबसे अहम कमरा माना जाता है। यहां पर हर कोई अपने दिनभर की थकान उतारने के साथ शांत व रिलैक्स महसूस करता है। वहीं दूसरों ओर बेडरूम बिखरा पड़ा हो तो गुस्सा सा आने लगता है। ऐसे में कई महिलाओं का कहना होता है कि उनका बेडरूम छोटा है। इसलिए सामान सेट करने में मुश्किल आती है।

ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ आर्गेनाइजिंग हैक्स लेकर आए हैं, जिसकी मदद से आप अपने कमरे को अच्छे से सेट कर सकती है। साथ ही अपने बेडरूम को रोमांटिक लुक दे सकती हैं।

चलिए जानते हैं बेडरूम को और भी सुंदर और आर्गेनाइज करने के कुछ टिप्स...

कमरे को बड़ा व आर्गनाइज रखने के लिए बेड के पीछे भी कपबोर्ड बनवाएं।

आप कमरे को रोमांटिक लुक देने के लिए दीवार को खास तरीके से सजा सकते हैं।

कमरे में कम सामान रखें। इससे आपका बेडरूम बड़ा व खुला नजर आएगा।

कमरे में फोटोफ्रेम लगाने की जगह पर दीवार पर ही फोटोस लगा लें।

कमरे में खिड़की जरूर रखें। इससे आपके रूम में पूरी रोशनी और हवा रहेगी।

बॉक्स वाला बेड खरीदें। इससे आप इसमें अपने कपड़ों व अन्य जरूरत का सामान संभाल सकती हैं।

इसके अलावा बेड के नीचे कपड़े बैग में पैक करके रख लें।

दरवाजे या दीवार पर आप हैंगिग स्टोरेज लगाकर फुटवियर रखें।

 

 

Content Writer

neetu