सोने की इन 6 पोजिशन से जानिए कैसी है आपकी पर्सनैलिटी

punjabkesari.in Thursday, Jun 27, 2019 - 02:23 PM (IST)

जब हम सोते है तो हमें कम ही पता होता है कि हम किस पोजिशन में सो रहे है, लेकिन अपने पार्टनर की जरुर पता होता है। सोने वाली पोजिशन से आप न केवल अपनी बल्कि अपने पार्टनर की पर्सनैलिटी के बारे में पता लगा सकते हैं। मनोवैज्ञानिकों के अनुसार सोने की पोजीशन के अनुसार बताया गया है कि एक व्य़क्ति का नेचर कैसा है। 

लॉग पोजिशन 

लॉग पोजिशन में सोने वाले लोग सकारात्मक व्यक्तिव वाले इंसान होते हैं। इसमें व्यक्ति सीधे लेटा होताहै, उसके हाथ व पैर भी सीधे होते है। यह लोग काफी खुल व सकारात्मक विचारों के साथ मिलनसार भी होते है। सभी को इनकी कंपनी में रहना अच्छा लगता हैं। 

 

बेबी पोजिशन 

जिस तरह से भ्रूण अवस्था में बच्चा गर्भ में सोता है उसी तरह रात को सोते है। बेबी पोजिशन में दोने घुटने सीने की तरफ होते है। 41  प्रतिशत लोग इसी मुद्रा में होते है इसमें सबसे अधिक महिलाएं शामिल होती हैं। इस पोजिशन वाले लोग बाहर से कठोर व अंदर से कोमल ह्दय होता हैं। इस तरह के लोगों को नींद आसानी से नहीं आती हैं। 

यर्नर पोजिशन 

इस पॉजिशन में एक तरफ शरीर करके दोनो हाथ सामने की तरफ होते है। इस तरह के लोगों को समझना थोड़ा मुश्किल होता है, क्योंकि यह खुले विचारों वाले तो होते है लेकिन हर समय निंदा करते रहते हैं। किसी बात पर निर्णय लेने के लिए सोचने में काफी समय लगता हैं। इनका स्वभाव जिद्दी होने के साथ साथ इन्हें बड़ी आसानी से पता लग जाता है कि सामने वाले इंसान ईमानदार है या नहीं। 

स्टारफिश पोजिशन 

स्टारफिश जैसी पोजिशन में दोनों हाथ तकिए पर होते है, इस पोजिशन में बहुत ही कम लोग सोते हैं। जितना यह लोग ग्रुप में रहना पसंद करते  है उतना ही यह आत्मविश्वास वाले होते हैं। यह हमेशा अपने दायरे से बाहर निकल कर अपने दोस्तो व परिजनों की मदद करते हैं। 

सोल्जर पोजिशन 

सीधी पीठ के बल सोते हुए इनके हाथ बिल्कुल सीधे होते हैं। यह काफी शांत व अंतरमुखी होते हैं। इन्हें कलात्मक चीजें जितनी पसंद है उतना ही यह चर्चा से दूर रहते हैं। यह लोग फ्री होकर सोचने की कोशिश करते हैं। 

 

स्काय डाइवर पोजिशन

इस पोजिशन में लोग पेट के बाल सोते हैं। इनके हाथ तकिये या उसके बगल में होते हैं। ऐसे लोग काफी आत्मविश्वास व खुले विचारों वाले होते हैं। कई बार इनका स्वभाव असंवेदनशील होता है, इसके साथ ही इन्हें अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखा बहुत ही जरुरी होता हैं।

Content Writer

khushboo aggarwal