एवोकाडो फेस पैक से पाएं निखरी और दमकती त्वचा

punjabkesari.in Thursday, Feb 27, 2020 - 09:54 AM (IST)

एवोकाडो स्किन और बालों दोनों के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन, प्रोटीन, कैल्शियम, फैटी एसिड, आयरन आदि तत्व पाएं जाते है। इसका फेस पैक बनाकर चेहरे पर लगाने से स्किन से संबंधित कई परेशानियों से राहत मिलती है। यह चेहरे की रंगत निखारने के साथ पिंपल्स, दाग-धब्बे, झाइयों, झुर्रियों को दूर कर त्वचा में नई जान लाने में फायदेमंद होता है। तो चलिए आज हम आपको एवोकाडो से 3 फेस पैक बनाना सीखाते है।  

1. एवोकाडो और शहर फेस मास्क

सामग्री

एवोकाडो- 1/2 
शहद- 1 टेबलस्पून
नींबू- 2 टेबलस्पून

फेस मास्क बनाने की विधि

- एक कटोरी में एवोकाडो को मैश करें। 
- अब उसमें शहद और नींबू मिक्स करें।
- तैयार फेस पैक को चेहरे और गर्दन पर लगाएं। 15 से 20 मिनट या सूखने तक रहने दें। 
- फिर इसे गुनगुने पानी से साफ कर लें। 

यह फेस मास्क चेहरे को अंदर से क्लीन करता है। स्किन में जमा गंदगी को दूर कर स्किन पोर्स को खोलने में मदद करता है। चेहरा साफ और जवां नजर आता है। 

2. एवोकाडो और केला फेस मास्क

सामग्री

एवोकाडो- 1/2
केला- 1/2
अंडा- 1

फेस मास्क बनाने की विधि

- एक कटोरी में तीनों चीजें डालें।
- सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर पैक तैयार करें।
- अब इसे चेहरे और गर्दन पर सर्कुलेशन मोशन पर मसाज करते हुए लगाए। 
- इसे 30 मिनट तक लगा रहने के बाद ताजे पानी से धो लें। 

यह फेस मास्क स्किन टोन को हल्का करने के साथ पिंपल्स, दाग-धब्बे, झुर्रियों की समस्या से निजात दिलाने में मदद करता।

3. एवोकाडो और दही फेस मास्क

सामग्री

एवोकाडो- 1
दही- 1 टेबलस्पून

फेस पैक बनाने की विधि

- एक कटोरी में एवोकाडो को मैश करें। 
- उसमें दही डालकर अच्छए से फेंट लें। 
- तैयार फएस मास्क को चेहरे पर लगाएं। 
- 15-20 मिनट या सूखने तक लगा रहने दें। 
- फिर उसे जाते पानी से सााफ करें। 

दहीं में एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी- बैक्टीरियल गुण होने से यह पैक स्किन को गहराई से साफ कर गंदगी दूर करता है। इसके साथ ही यह फेस पैक स्किन से जुड़ी की समस्या से राहत दिलाता है।  


 

Content Writer

Sunita Rajput