गोल्डन साड़ी में ''परम सुंदरी'' लगी कृति सेनन, सिजलिंग है एक्ट्रेस का ट्रेडिशनल लुक

punjabkesari.in Tuesday, Jun 28, 2022 - 02:40 PM (IST)

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन बहुत ही कम समय में इंडस्ट्री में अपनी खास जगह बना ली है। लोग उनकी एक्टिंग हीं नहीं बल्कि खूबसूरती के भी दिवाने हैं। कृति अपने फैंस को इंप्रेस करना अच्छे से जानती है, तभी तो वह आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी  ग्लैमरस तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kriti (@kritisanon)

 

कुछ ही देर पहले एक्ट्रेस ने अपनी सिजलिंग तस्वीरें शेयर कर लोगों की धड़कनें बढ़ा दी। नई तस्वीरों में वह गोल्डन साड़ी में नजर आई, जिसमें वह बला की खूबसूरत लग रही थी। 

डिजाइनर फाल्गुनी शेन पिकॉक के कलेक्शन से कैरी की गई इस साड़ी में  कृति बेहद ही हसीन लग रही थी। डीप नेकलाइन ब्लाउज के साथ उन्होंने साड़ी को बहुत ग्रेसफुली कैरी किया था।

स्वीट हार्ट नेकलाइन और बैकलेस डिजाइन का ब्लाउज बेहद Attractive लग रहा था। शिमरी गोल्डन साड़ी पर लगे टसल और पल्लू पर लगा फर यूनीक लग रहा था। 


अपनी हर तस्वीर कृति सेनन ने  नजाकत भरी अदाएं दिखाई , जिसे देख कर कोई भी उनका दिवाना हो जाए। उन्होंने ग्लॉसी पिंक शेड की लिपस्टिक और  स्ट्रेट हेयर के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया।


साड़ी के साथ कुंदन इयरिंगस उनकी खूबसूरती पर चार चांद लगा रहे हैं। इन तस्वीरों में देखने के बाद लोग उन्हे  'परम सुंदरी' बता रहे हैं। 
 

Content Writer

vasudha