शादी से पहले ही जीजा निक ने ठुकराई परिणीति की मांग, कहा...

punjabkesari.in Wednesday, Oct 17, 2018 - 11:57 AM (IST)

प्रियंका और निक जोनस की जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। खबरों के अनुसार इस साल नवंबर महीने में दोनों शादी कर सकते हैं। ऐसा भी कहा जा रहा है कि इस शादी के लिए जोरो-शोरो से तैयारिया चल रही हैं और राजस्थान जोधपुर के मेहरानगढ़ किले को बुक भी किया जा चुका है।

बहन प्रियंका की शादी के लिए परिणीति चोपड़ा भी तैयारियों में जुट गई हैं। परिणीति ने तो होने वाले जीजा निक से जूता चुराई के लिए शगुन की डिमांड भी कर डाली है। अपनी फिल्म 'नमस्ते इंग्लैंड' की प्रमोशन के दौरान मीडिया से बातचीत के दौरान परिणीति ने बताया कि वो अपनी बहन प्रियंका की शादी के लिए क्या-क्या तैयारियां कर रही है और शादी की सबसे मजेदार रस्म जूता चुराई में निक से क्या डिमांड करेंगी? 

परिणीति निक से पहले ही डिमांड कर चुकी है कि जूता चुराई रस्म में वो उनसे 5 मिलियन डॉलर रूपए लेंगी। निक ने भी परिणीति से पहले ही कह दिया है कि वे सिर्फ 10 डॉलर ही देंगे। 

शादी के लिए परिणीति स्पैशल डांस की भी तैयारियां कर रही हैं। वह देसी गर्ल, तूने मारी एंट्रियां, राम चाहे लीला चाहे राम के साथ-साथ वो जीजा निक के गानों पर भी परफॉरमेंस देंगी। 

Content Writer

Priya verma