किचन के हिसाब से हो सिंक का डिजाइन तभी दिखेगी अट्रेक्टिव

punjabkesari.in Wednesday, Aug 29, 2018 - 12:24 PM (IST)

किचन बनवाते समय हर छोटी से छोटी चीज का खास ख्याल रखा जाता है। किचन कैबिनेट से लेकर इसके रंगों और यहां तक की चीजों को रखने की स्पेस भी बहुत अहमियत रखती है। वहीं, कुछ लोग रसोई में इस्तेमाल होने वाली सबसे अहम चीज यानि सिंक पर उतना ध्यान नहीं देते। सिंक का सुविधाजनक होने के साथ-साथ स्टाइलिश होना भी बहुत जरूरी है। 


मार्बल या स्टेनलेस स्टील की सिंक 
ज्यादातर लोग स्टेनलेस सिंक को पसंद करते हैं। इसे आप अलग-अलग डिजाइन और स्पेस के हिसाब से किचन में लगवा सकते हैं। साफ-सफाई के हिसाब से देखा जाए तो भी यह सिंक परफैक्ट है। इस पर जमा गंदगी आसानी से साफ हो जाती है। 


सिंक का डिजाइन
सिंक के मेटीरियल के अलावा इसके डिजाइन पर भी ध्यान देना बहुत जरूरी है। डबल बेसिन सिंक या सिंगल बेसिन सिंक घर की किचन के लिए परफैक्ट रहते हैं। 

सिंगल बेसिन सिंक में एक ही सिंक होता है। यह ड्रेन बोर्ड के साथ भी मिल जाता है। इसके अलावा डबल बेसिन सिंक में 2 बेसिन होते हैं। इसे लगाने के लिए ज्यादा जगह की जरूरत होती है लेकिन सिंगल की तुलना में इनका साइज थोड़ा छोटा होता है। 

ट्रिपल बेसिन सिंक में तीन सिंक लगे होते हैं। आप अपनी सुविधा के अनुसार इसे लगवा सकते हैं। इसके अलावा फार्महाउस या एेप्रन फ्रंट सिंक का भी आजकल खूब ट्रेंड है। 

 

Content Writer

Priya verma