31 सुंदरियों को पछाड़ मिस इंडिया बनी थीं Sini Shetty, अब मिस वर्ल्ड में करेंगी भारत को रिप्रजेंट

punjabkesari.in Thursday, Feb 22, 2024 - 01:15 PM (IST)

71 वीं मिस वर्ल्ड पेजेंट प्रतियोगिता खास है, क्योंकि इस बार इसका आयोजन भारत में किया गया है। 20 फरवरी से ये इवेंट शुरु हो चुका है और 9 मार्च को इस ब्यूटी पेजेंट को अपना विजेता भी मिल जाएगा। भारत की तरफ से मिस  वर्ल्ड की इस साल की प्रतियोगिता में सिनी शेट्टी हिस्सा लेंगी। सिनी शेट्टी ने 21 साल की उम्र में साल 2022 में फेमिना मिस इंडिया का खिताब जीता था उन्होंने 31 हसीनाओं को पछाड़ कर ये खिताब अपने नाम किया था। आपको बता दें मिस वर्ल्ड में हिस्सा लेने के लिए मिस इंडिया का खिताब जीतना बहुत जरूरी होता है। सिनी मॉडलिंग भी करती हैं और सोशल मीडिया में उनकी फैंन फ्लोइंग तगड़ी है। आइए आपको बताते हैं कौन है लाखों दिलों पर राज करने वाली सिनी शेट्टी?

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sini Shetty (@sinishettyy)

ब्यूटी विद ब्रेन हैं सिनी शेट्टी

सिनी शेट्टी का जन्म मुंबई में हुआ था, हालांकि उनका होम टाउन कर्नाटक है। 21 साल की छोटी सी उम्र में उन्होंने मिस इंडिया का खिताब अपने नाम कर लिया था, वहीं पढ़ाई में भी वो पीछे नहीं है। उन्होंने अकाउंटिंग और फाइनेंस में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा वो सीएफए यानी चार्टर्ज फाइनेंशियल एनालिस्ट की भी तैयारी कर रही हैं। 

डांस की भी बेहद शौकीन हैं सिनी

सिनी डांसिंग की बहुत शौकीन है। 4 साल की उम्र से उन्होंने डांस सीखना शुरु किया और 14 साल की उम्र से स्टेज परफॉर्मेंस दे रही हैं। वो एक भरतनाट्यम डांसर भी हैं। इसके अलावा वो पेंटिंग, बैडमिंटन खेलना और कुकिंग करने का शौक रखती हैं। मिस इंडिया के खिताब से पहले वो उप प्रतियोगिताओं में 'मिस टैलेंट' और ‘मिस बॉडी ब्यूटीफुल’ रह चुकी हैं। उनके इसी अंदाज से पता चलता है कि उनके अंदर कला की कोई कमी नहीं है।  

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sini Shetty (@sinishettyy)

2017 में मानुषी छिल्लर ने जीता था मिस वर्ल्ड का खिताब

 बता दें कि साल 2017 में भारत की ओर से मानुषी छिल्लर ने मिस वर्ल्ड का ताज जीता था। अब उम्मीद की जा रही है कि सिनी शेट्टी भी देशवासियों का सीना गर्व से चौड़ा करेगी। इस प्रतियोगिता में  दुनियाभर से 120 कंटेस्टेंट्स हिस्सा लेंगे। अब नतीजा क्या होगा इसका फैसला तो वक्त पर छोड़ते हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sini Shetty (@sinishettyy)

 

नोट- मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता को आप  missworld.com पर लाइव देख सकते हैं। 9 मार्च को शाम 7:30 बजे से 10:30 बजे तक जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर,मुंबई से 71वें मिस वर्ल्ड फ़ाइनल को लाइव देख सकती हैं।

Content Editor

Charanjeet Kaur