Sad News! नहीं रहे सिंगर सरदूल सिकंदर, इंडस्ट्री में छाया मातम

punjabkesari.in Wednesday, Feb 24, 2021 - 12:20 PM (IST)

साल 2020 इंडस्ट्री के लिए काफी बुरा रहा। इस साल फैंस ने अपने बहुत से सितारों को खो दिया। वहीं साल 2021 में भी फैंस को कम झटके सुनने को नहीं मिल रहे हैं। दरअसल अब पंजाबी इंडस्ट्री से एक दुखभरी खबर सामने आ रही है। सिंगर सरदूल सिकंदर अब इस दुनिया में नहीं रहे। सरदूल सिकंदर की मौत के बाद इंडस्ट्री में मातम छा गया है। सिंगर के फैंस को अभी भी विश्वास नहीं हो रहा है कि वह अब हमारे बीच में नहीं रहे। 

खबरों की मानें तो सिंगर सरदूल सिकंदर पिछले डेढ़ महीने से कोरोना से जंग लड़ रहे थे। वह मोहाली के अस्पताल में भर्ती थे। हालांकि सिंगर कोरोना की इस जंग में हार गए और हमेशा हमेशा के लिए अपनी यादें और अपना संगीत पीछे छोड़ गए। 

Content Writer

Janvi Bithal