हार्ट अटैक से गायक पापोन की मां का निधन, गृहमंत्री अमित शाह ने दी श्रद्धांजलि

punjabkesari.in Friday, Aug 28, 2020 - 12:02 PM (IST)

बाॅलीवुड इंडस्ट्री पर साल 2020 कहर बनकर टूटा है। कई दिग्गज सितारों को इंडस्ट्री ने खो दिया है। इसी बीच अब एक बुरी खबर सामने आई है। गायक पापोन की मां और फेमस लोक गायिका अर्चना महंत का 72 साल की उम्र में हार्ट अटैक से निधन हो गया है। वह पिछले डेढ़ महीने से अस्पताल में भर्ती थी। 

सिंगर पापोन की मां को 14 जुलाई को ब्रेन स्ट्रोक हुआ था। जिसके बाद उनका इलाज शहर के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। लेकिन उनकी तबीयत ठीक होने की जगह बिगड़ती गई। बीते कुछ दिनों पहले पापोन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की थी। जिसके साथ उन्होंने लिखा था, 'एक और दिन अस्पताल में। अब एक महीने से अधिक समय हो गया है! मां अभी भी अपनी हालत से लड़ रही है! आपकी प्रार्थनाओं के लिए आप सभी का धन्यवाद और हम धैर्यपूर्वक उनके वापस आने का इंतजार कर रहे हैं!' 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Another day to the hospital. It’s been more than a month now! Maa is still fighting her condition and fighting well! Thank you all for your prayers and we are patiently waiting for her to come back to her self! 🙏🏼

A post shared by Papon (@paponmusic) on Aug 20, 2020 at 11:31pm PDT

 

अर्चना महंत के निधन की खबर सुनकर गृहमंत्री अमित शाह ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। अमित शाह ने ट्वीट कर लिखा, 'गायिका अर्चना महंत के निधन से हम दुखी हैं। वह असम के सबसे प्रसिद्ध लोक संगीत कलाकारों में से एक थी। उनकी सुरीली आवाज हमेशा दुनिया के विभिन्न हिस्सों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करती रहेगी। शोक के इस क्षण में अर्चना महंत के परिवार और प्रियजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।'

Content Writer

Bhawna sharma