गानों के जरिए सुशांत को याद करेंगे सिंगर अमित त्रिवेदी, नेपोटिज्म पर कही यह बात

punjabkesari.in Tuesday, Jul 07, 2020 - 05:22 PM (IST)

बाॅलीवुड इंडस्ट्री में नोपोटिज्म को लेकर छिड़ी बहस आए दिन बढ़ती जा रही है। कई बड़े स्टार्स ने इंडस्ट्री में नेपोटिज्म की बात स्वीकारी है। इसी बीच अब मशहूर सिंगर और कम्पोजर अमित त्रिवेदी ने भी इस मुद्दे पर अपनी राय रखी है। अमित ने बताया कि उन्होंने सुशांत की कई फिल्मों में गाने गाए हैं और कंपोज किए हैं।

जब भी गाने गाएंगे लोग सुशांत को याद करेंगे

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में अमित त्रिवेदी ने कहा कि नेपोटिज्म को लेकर सोशल मीडिया पर बहस करने से कोई फायदा नहीं होगा। वे अपने कंपोज किये गए गानो के जरिए सुशांत को याद करेंगे। वह कहते हैं कि जब भी वे स्टेज पर ये गाने गाएंगे तब लोगों के दिमाग में सबसे पहले सुशांत ही आएंगे। उन्होंने सुसाइड जैसा कदम उठाकर हर किसी का दिल तोड़ दिया है। अमित कहते हैं कि सुशांत के इस कदम से वह बिखर गए हैं। खबर सुनकर उनका दिल टूट गया था। 

म्यूजिक इंडस्ट्री में नेपोटिज्म नहीं

नेपोटिज्म पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि ये बहुत बुरा है। लोग इस मुद्दे पर चर्चा कर अपना समय बर्बाद कर रहे हैं। अगर नेपोटिज्म होता है, तो सिर्फ हीरो और हिरोइन के बीच में होता है। उनक कहना है कि म्यूजिक इंडस्ट्री में नेपोटिज्म बिल्कुल भी नहीं है।

Content Writer

Bhawna sharma