Vastu Tips : घर की खुशहाली के लिए अपनाएं ये 6 टिप्स

punjabkesari.in Friday, May 31, 2019 - 04:56 PM (IST)

क्या आपके घर में अक्सर कलह-कलेश रहता है? पैसे को लेकर बात-बात पर झगड़ा होता है ? तो इसका कारण घर के वास्तु दोष भी हो सकते हैं। ऐसे में आप कुछ आसान से टिप्स अपनाकर अपने घर को बुरी नजर से बचाकर रख सकते हैं और वास्तु दोष से मुक्ति पा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कुछ आसान से वास्तु टिप्स।

दूध-दही

अक्सर आप-पड़ोस के लोग दूध-दहीं मांगने के लिए घर आ जाते हैं। लेकिन आपको बहुत तरीके से उन्हें मना कर देना है। ऐसा आपको सिर्फ सूर्यासत के बाद ही करना है। क्योंकि सूरज ढलने के बाद किसी को दिया हुआ दूध-दही आपके घर की खुशहाली को खत्म कर देगा। 

झूठे-बर्तन 

रात को सोने से पहले सारे झूठे बर्तन धोकर सोएं। ऐसा करने से मां लक्ष्मी बहुत प्रसन्न होती है। घर में कभी भी पैसे की कमी नहीं आएगी। साथ ही सिर चढ़ा हुआ कर्जा भी उतर जाएगा। अगर आप बर्तन काम करने वाली से धुलवाती हैं तो कम से कम बर्तनों को साइड पर सुमेट कर रख दें। 

बालों को धोना

रात को सोने से पहले कभी भी बाल नहीं धोने चाहिए। क्योंकि आप फिर रात को बाल खुले छोड़कर सोएंगी। बाल खुले छोड़ने से आपके ऊपर गलत चीजों का साया पड़ सकता है। आपका मन गलत कामों के लिए उत्तेजित रहने लगेगा। आपका स्वभाव भी गुस्से वाला हो सकता है। साथ ही आपके जीवन पर कोई दाग भी लग सकता है। 

दुपट्टा न करे शेयर

कोई भी आपसे अगर आस-पड़ोस में दुपट्टे की मांग करे तो आप उन्हें न कर दें। दुप्पटे के साथ जुड़े टूने टोटके बहुत सफल होते हैं। इससे आपको गंभीर बीमारियां लग सकती हैं। आपको शरीर धीरे-धीरे कमजोर होने लग जाएगा। 

झाड़ू-पोछा

घर में कभी भी झाड़ू-पोछे को गलत तरीके से रख कर न सोएं। कोशिश करें दोनों चीजों को आंखों से दूर रखें। ऐसा न हो कि सुबह उठते ही आंखों के सामने झाड़ू-पोछा सामने आ जाए। ऐसा करने से आपका मूड खराब रह सकता है। साथ ही आपके मन में नेगेटिव ख्याल ज्यादा रहेंगे।

टूटा-बैड 

ध्यान रखें कि बेडरूम में कभी भी टूटा हुआ पलंग न रखें। इससे पति-पत्नी के बीच लड़ाई-झगड़ा होता रहता है और घऱ में कलह का माहौल बना रहता है। इसके अलावा घर का मुख्य द्वार यानी मेन गेट भी बिल्कुल ठीक होना चाहिए क्योंकि टूटे द्वार से नकारात्मक ऊर्जा जल्दी घर में प्रवेश करती हैं। 

Content Writer

Anjali Rajput