Salute: कोरोना मरीजों से लोगों ने किया परहेज तो महिला ने खुद ही शुरू की फ्री रिक्शा सर्विस

punjabkesari.in Friday, Aug 28, 2020 - 11:34 AM (IST)

कोरोना के इस काल में बहुत से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है लेकिन इस समय बहुत से ऐसे लोग हैं जिन्होंने इंसानियत का धर्म खूब अच्छे से निभाया है। एक ऐसा ही मामला सामने आया है जहां 58 वर्षीय मुनमुन सरकार लोगों की मदद के लिए आगे आई हैं। 

मुनमुन सरकार पहिली ऐसी महिला हैं जो टोटो चालक हैं और वह इस मुशिकल की घड़ी में कोरोना मरीजों को मुफ्त अस्पताल पहुंचा रही है। 

पहुंचाती हैं जरूरी सामान 

इतना ही नहीं मुनमुन इन मरीजों को जहां अस्पताल छोड़ कर आती हैं वहीं वह उन्हें वापिस भी लेकर आती है और तो और वह इन मरीजों के घर हर जरूरी सामान भी पहुंचा रही है जैसे कि राशन, दवाइयां आदि। 

मन में ऐसे आया मदद का ख्याल 

मुनमुन के मन में कोरोना मरीजों की मदद करने का ख्याल तब आया जब एक बार उन्होंने यह देखा कि सड़क पर ड्राइवर तो मौजूद हैं लेकिन इन्हें ले जाने के लिए कोई आगे नहीं आ रहा है। वे लोग परहेज तो कर ही रहे हैं साथ ही उन्हें एक स्थान से दूसरे स्थान तक छोड़ने के लिए वह भारी पैसे भी वसूल कर रहे हैं ऐसे में इन रोगियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था ऐसे में उन्होंने इन लोगों की मदद करने की सोची। 

फ्री में करती हैं मदद 

मुनमुन की मानें तो कईं ऐसे मरीज भी थे जिनके पास देने के लिए पैसे तक नहीं थे ऐसे में उन्होंने सोचा कि वह इन लोगों की क्यों न फ्री में मदद करें। ऐसे में वह फ्री में कोरोना मरीजों की मदद करती हैं। 

रखती हैं सुरक्षा का ख्याल 

कोरोना मरीजों की मदद करते वक्त मुनमुन सुरक्षा का पूरा ख्याल रखती हैं ताकि इस वायरस से किसी को नुक्सान हो। वह पीपीई किट भी पहनती हैं। 

खुद के पैसों से खरीदा मीटर 

सुरक्षा का पूरा ध्यान रखने वाली मुनमुन ने अपने जोड़े हुए पैसों से थर्मल मीटर भी खरीदा और वह हर व्यक्ति का तापमान भी चेक करती हैं। 

सच में हम मुनमुन की इस मदद और इस जज्बे को सलाम करते हैं। 

Content Writer

Janvi Bithal