नवरात्रि में नौ दिन पहने मां दुर्गा के ये प्रिय रंग, प्रसन्न होकर मेहर बरसाएंगी देवी

punjabkesari.in Friday, Oct 13, 2023 - 07:12 PM (IST)

15 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत होने वाली है। इस दौरान भक्त मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए पूरी विधि-विधान के साथ पूजा करते हैं। इस दौरान मां की प्रिय चीजों का भोग लगाते हैं और उनका आशीर्वाद पाते हैं। धार्मिक शास्त्रों के अनुसार, नवरात्रि में रंगों का भी खास महत्व होता है। माना जाता है इन नौ दिनों में नौ रंग मां को समर्पित होते हैं। इन्हीं रंगों को पहनकर मां की पूजा करनी चाहिए। तो चलिए आपको बताते हैं कि कौन से दिन कौन सा पहनना रंग शुभ होता है...

पहला दिन 

पहले दिन ही घटस्थापना होती है और इस दिन मां शैलपुत्री की पूजा पूरे विधि-विधान के साथ की जाती हैं। देवी का प्रिय रंग नारंगी माना जाता है। यह रंग स्फूर्ति और उल्लास का प्रतीक होता है।

दूसरा दिन 

नवरात्रि का दूसरा दिन मां ब्रह्मचारिणी का माना जाता है। इस दिन सफेद रंग के कपड़े पहनकर पूजा करने से मां ब्रह्माचारिणी के साथ-साथ भगवान भोलेनाथ का भी आशीर्वाद मिलेगा।  यह रंग शुद्धता और शांति का प्रतीक माना जाताा है इसे पहनने से व्यक्ति में आत्मविश्वास बढ़ता है।

तीसरा दिन 

तीसरा दिन मां चंद्रघंटा का माना जाता है। इस दिन लाल रंग पहनना बेहद शुभ होता है। लाल रंग मां दुर्गा को भी बेहद प्रिय होता है। यह रंग शक्ति और प्रेम का प्रतीक माना जाता है।  

चौथा दिन 

चौथा दिन मां कूष्मांडा का होता है। इस दिन नीला रंग पहनना शुभ माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार, ये रंग अतुलनीय आनंद की अनुभूति देता है इसे पहनने से व्यक्ति की समृद्धि में वृद्धि होती है।

पांचवा दिन 

पांचवा दिन मां स्कंदमाता का माना जाता है। इस दिन पीला रंग पहनकर मां की पूजा करना बेहद शुभ माना जाता है। इस रंग को पहनकर मां की पूजा करने से व्यक्ति को सौभाग्य प्राप्त होता है।

छठा दिन 

इस दिन मां कात्यानी की पूजा होती है। छठे दिन हरा रंग पहनकर पूजा करना शुभ माना जाता है। इसे पहनने से व्यक्ति की उन्नति के रास्ते खुलते हैं। यह प्रकृति, खुशहाली और विकास का प्रतीक माना जाता है। इस रंग को पहनने से वैवाहिक जीवन में वंश और वृद्धि का आशीर्वाद मिलता है। 

सातवां दिन 

इस दिन मां कालरात्रि की पूजा होती है। मां की पूजा में ग्रे यानी की स्लेटी रंग इस्तेमाल करना शुभ होता है। इस रंग को पहनकर पूजा करने से बुराईयों का नाश होता है। 

आठवां दिन 

इस दिन मां महागौरी की पूजा होती है। आठवें दिन जामुनी रंग के वस्त्र पहनकर मां की पूजा करना बेहद शुभ माना जाता है। नवदुर्गा की पूजा में बैंगनी रंग इस्तेमाल करने से भक्तों को समृद्धि और संपन्नता की प्राप्ति होती है।  

नवमी तिथि 

इस दिन सिद्धिदात्री देवी की पूजा होती है। मां की पूजा के लिए मयूर हरा रंग इस्तेमाल करना शुभ माना जाता है। यह रंग विशिष्टता और व्यक्तित्व को दर्शाता है।


 

Content Writer

palak