World Population Day: क्यों मनाया जाता है विश्व जनसंख्या दिवस? जानिए इस बार की थीम

punjabkesari.in Monday, Jul 11, 2022 - 11:33 AM (IST)

हर साल 11 जुलाई यानी की आज के दिन पूरे विश्व में विश्व जनसंख्या दिवस मनाया जाता है। जनसंख्या को नियंत्रित करके रखना बहुत ही जरुरी है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए संयुक्त राष्ट्र ने इस दिन को मनाने की शुरुआत की थी। देश में जनसंख्या विस्फोट ने विकास को बहुत ज्यादा प्रभावित किया है। जितनी बड़ी देश की जनसंख्या होगी उतनी ही ज्यादा बड़ी समस्याएं होगी। बढ़ती हुई जनसंख्या को नियंत्रित करना बहुत ही आवश्यक है। लंबे समय के विकास और संसाधनों पर समान वितरण के लिए जनसंख्या पर काबू पाना बहुत जरुरी है।

कैसे हुई शुरुआत?

11 जुलाई 1987 को दुनिया की जनसंख्या 5 अरब के करीब हो गई थी। इस बात पर संयुक्त राष्ट्र ने चिंता प्रकट करते हुए 11 जुलाई 1989 को संयुक्त राष्ट्र में बढ़ची आबादी को काबू करने और परिवार नियोजन के प्रति लोगों को जागरुक करने के लिए एक कार्यक्म आयोजन किया। इसी के साथ इस दिन पहली बार विश्व जनसंख्या दिवस मनाया गया। इसी दिन संयुक्त राष्ट्र ने इस दिन को मनाने के लिए प्रस्ताव पास किया था। आपको बता दें कि विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरुकता फैलाने के लिए कई तरह के कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं। 

इस बार की थीम 

हर साल इन खास दिनों को मनाने के लिए एक थीम रखी जाती है। विश्व जनसंख्या दिवस 2022 की थीम है '8 बिलियन की दुनिया: सभी के लिए एक लचीले भविष्य की ओर अवसरों का दोहन और सभी के लिए अधिकार और विकल्प सुनिश्चित करना' है। 

विश्व जनसंख्या दिवस का महत्व 

हर साल आज के दिन जनसंख्या नियंत्रण के उपायों पर चर्चा की जाती है। बढ़ती हुई जनसंख्या के कारण जो दिक्कतें आ सकती हैं, उनके प्रति लोगों को जागरुक करने के लिए यह दिन मनाया जाता है। आपको बता दें कि भारत के बाद चीन दूसरा सबसे ज्यादा आबादी वाली देश है। अनुमान के अनुसार, 2030 तक विश्व की आबादी 8.5 अरब,  2050 तक 9 अरब और 2011 तक 10.9 अरब होगी। जनसंख्या में यह वृद्धि इसलिए होती है क्योंकि प्रजनन आयु तक पहुंचने वाले व्यक्तियों की संख्या ज्यादा है। जबकि विश्व में इतनी आबादी के लिए संसाधन नहीं है, इसीलिए जनसंख्या पर नियंत्रण करना जरुरी है।

Content Writer

palak