शहनाज ने लगाया सिद्धार्थ के नाम का सिंदूर! फैंस को पसंद आ रही Sidnaaz की यह तस्वीर

punjabkesari.in Tuesday, Feb 02, 2021 - 05:44 PM (IST)

बिग बॉस 13 की सुपरहिट जोड़ी शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला ने लोगों के दिलों में एक खास जगह बनाई है। लोग दोनों की दोस्ती को बहुत पसंद करते हैं। वहीं शो खत्म होने के बाद भी दोनों एकसाथ नजर आ रहे हैं। कई खबरों में तो उनके अफेयर तक का जिक्र भी किया गया है। हालांकि इस पर सिडनाज का कोई रिएक्शन कभी भी सामने नहीं आया। इसी बीच सोशल मीडिया पर दोनों की एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसने फैंस को चौंका दिया है। 

शहनाज और सिद्धार्थ ने कर ली शादी ? 

वायरल हो रही तस्वीर में शहनाज गिल मांग में सिंदूर और मंगलसूत्र पहने नजर आ रही हैं तो वहीं सिद्धार्थ उनके बगल में खड़े दिखाई दे रहे हैं। अब भई, आप भी इसी सोच में होंगे कि क्या शहनाज और सिद्धार्थ ने शादी कर ली है? तो चलिए आपको अब इसके पीछे की सच्चाई भी बता देते हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by SIDNAAZ IS ADDICTION (@sidnaaz_obsessed20)

 

यह तस्वीर सिडनाज के एक फैन क्लब ने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इसी के साथ कैप्शन में लिखा है, 'ये कसने किया?' अब कैप्शन से यह बात साफ होती है कि किसी ने सिडनाज की फेक फोटो बनाई है। हालांकि उनकी फेक फोटो पर भी फैंस खूब प्यार बरसा रहे हैं। 

फैंस के कमेंट 

 

 

 

 

Content Writer

Bhawna sharma