मोमोज की चटनी बन सकती है कईं बीमारियों का कारण, ज्यादा सेवन करने वाले हो जाएं सावधान

punjabkesari.in Wednesday, Mar 10, 2021 - 11:04 AM (IST)

फास्ट फूड किसे पसंद नहीं होता? कुछ खाने को नहीं मिला या फिर घर पर बनी कोई खाने की चीज पसंद नहीं आई तो लोगों के लिए फास्ट फूट ही लास्ट ऑप्शन बचता है। अब फास्ट फूड में भी लोगों को ज्यादातर वो चीजें पसंद होती हैं जो स्पाइसी होती है। कईं लोग तो खाने में इतनी ज्यादा मिर्च डलवाते हैं कि चाहे उनकी आंखों से पानी निकल आए लेकिन लोग हैं कि नहीं मानते। खासकर मोमोज की चटनी के साथ तो ऐसा ही होता है। मोमोज के साथ दो चटनी मिलती है लेकिन लोग स्पाइसी चटनी को ज्यादा पसंद करते हैं लेकिन स्वाद स्वाद में खाई हुई यह चटनी आपके लिए आफत बन सकती है और अगर आप चटकारे लेकर इसे खाते हैं तो आज से इसके नुकसान जान लीजिए नहीं तो आपको आगे जाकर पछताना पड़ सकता है। 

1. पेट में दर्द की समस्या 

PunjabKesari

मोमोज की तीखी चटनी भले ही आपको खाने में बहुत स्वाद लगे लेकिन इसके लगातार सेवन से आपको पेट की में दर्द की समस्या हो सकती है। जी हां इसका एक कारण है कि इसमें भरपूर लाल मिर्च का सेवन किया होता है जिसके कारण यह आपको फायदा नहीं बल्कि नुकसान पहुंचाता है। इसके प्रयोग से आपको पेट में दर्द की समस्या हो सकती है इसलिए मोमोज की लाल चटनी जितना कम हो सके उतना ही खाएं। 

2. गैस की समस्या 

मोमोज की चटनी में कईं बार तो तीखी मिर्ची अच्छी तरह से पिसी हुई भी नहीं होती है जिससे आपको गैस की समस्या हो जाती है। वैसे भी लाल मिर्च आपकी सेहत को किसी भी तरह से फायदा नहीं पहुंचाती है इससे आपको नुकसान ही होते हैं। अगर आप रोजाना मोमोज खाते हैं या फिर इसकी चटनी का सेवन करते हैं तो आपको पेट में गैस की और एसिडिटी की समस्या हो सकती है। 

3. पाचन तंत्र में समस्या होना 

PunjabKesari

आपको जब भी कभी पेट संबंधी समस्या होती है तो आपको डॉक्टर यही सलाह देते हैं कि आप कम से कम मिर्च वाली चीजें खाएं। वहीं अगर आप मोमोज की चटनी खाते हैं तो इससे आपका पाचन तंत्र भी कमजोर होता है। आपको खाना डायजेस्ट करने में समस्या होती है और इसके कारण पेट में ऐंठन की समस्या भी हो जाती है। 

4. हो सकती है बवासीर

ज्यादा मिर्ची और ज्यादा मोमोज की चटनी का सेवन करने से आपको बवासीर की समस्या हो सकती है जिससे आपको काफी परेशानी हो सकती है। इसलिए अगर आप इसका सेवन लगातार कर रहे हैं तो आपको समस्या हो सकती है और आपको कईं बीमारियां भी घेर सकती हैं। 

5. फूड पॉइजन

लाल चटनी ज्यादा खाने से आपको फूड पॉइजन की समस्या हो सकती है। जैसे कि बार-बार पेट दर्द होना या फिर उल्टी लगना। हो सकता है कि आप जो चटनी खा रहे हो वह कब की बनी हो या फिर वह साफ भी हो या नहीं इसलिए अगर आप मोमोज की चटनी का ज्यादा सेवन करते हैं तो आज से ही अपनी इस आदत को बदल दें। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Janvi Bithal

Recommended News

Related News

static