इस समय खाएंगे जामुन तो फायदे की जगह होगा नुकसान

punjabkesari.in Tuesday, Jul 05, 2022 - 01:35 PM (IST)

जामुन सेहत के लिए बहुत ही लाभदायक होता है। यह खाने में भी स्वादिष्ट होता है और गुणों से भरपूर भी होता है। इसमें बहुत सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं। कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, सोडियम, विटामिन-सी, बी, थायमिन,राइबोफ्लेविन, फोलिक एसिड, नियासिन, विटामिन-बी6 जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह पोषक तत्व शरी को पर्याप्त मात्रा में पोषण भी देते हैं और कई गंभीर बीमारियों से लड़ने में भी मदद करते हैं। डायबिटीज के रोगियों के लिए भी यह बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। कई लोग जामुन का सुबह खाली पेट सेवन करते हैं, लेकिन यह स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, खाली पेट जामुन का सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। तो चलिए जानते हैं कि कैसे खाली पेट जामुन खाना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। 

पेट खराब 

यदि आप खाली पेट जामुन खाते हैं तो आपका पाचन तंत्र खराब हो सकता है। पाचन तंत्र खराब होने के कारण आपके पेट में गैस, पेट फूलना, अपच, कब्ज जैसी समस्याएं हो सकती है। इसके अलावा यदि आप पहले से ही पेट संबंधी समस्याओं का सामना कर रहे हैं तो खाली पेट जामुन खाने से आपकी समस्याएं और भी ज्यादा बढ़ सकती हैं। 

 शरीर में दर्द और बुखार

यदि आप सुबह खाली पेट आम खाते हैं तो आप शरीर में दर्द भी हो सकता है। इसके अलावा आपको बुखार और एलर्जी जैसी परेशानियां भी हो सकती हैं। 

छाती और गले में जलन 

खाली पेट जामुन खाने से आपको छाती और गले में भी जलन जैसी परेशानियां हो सकती हैं। यदि आप सुबह खाली पेट जामुन खाते हैं तो आपके फेंफड़ों में बलगम जमा होने लगता है, इससे आपको खांसी भी हो सकती है। इसके अलावा आपको गले में जलन भी हो सकती है। 

ब्लड शुगर होगी कम 

जामुन का सेवन वैसे तो हाई ब्लड शुगर के मरीजों के लिए फायदेमंद होता है, क्योंकि यह ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में सहायता करता है। परंतु यदि आप इसका सेवन सुबह खाली पेट करते हैं तो यह शरीर में सामान्य ब्लड शुगर लेवल को कम कर सकती है। इसके अलावा यदि आप लो-ब्लड शुगर की समस्या से परेशान हैं तो ऐसे में आपकी समस्या और भी ज्यादा बढ़ सकती है। 

स्तनपान करवाने वाली महिलाओं के लिए नुकसानदायक

एक्सपर्ट्स के अनुसार, स्तनपान करवाने वाली महिलाओं का सुबह खाली पेट जामुन का सेवन करने से बिल्कुल परहेज करना चाहिए। इससे उन्हें बुखार, शरीर में दर्द, एलर्जी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। यदि आप स्वस्थ नहीं हैं तो इससे दूध की गुणवत्ता पर भी प्रभाव पड़ सकता है। बच्चे के स्वास्थ्य को भी नुकसान हो सकता है। इसलिए स्तनपान करवाने वाली महिलाओं को जामुन का सेवन नहीं करना चाहिए। 

Content Writer

palak