डिप्रेशन में जा सकती हैं गर्भनिरोधक गोलियां लेने वाली महिलाएं

punjabkesari.in Tuesday, Jan 01, 2019 - 11:37 AM (IST)

अनचाहे गर्भ से बचने का सहसे आसान व आम तरीका गर्भनिरोधक गोलियों का सेवन है। मगर ये गर्भनिरोधक गोलियां स्‍वास्‍थ्‍य के लिहाज से बहुत ही हानिकारक होती हैं। हाल ही में एक शोध में सामने आया है कि इनका सेवन मष्तिष्क में ब्लड क्लॉट करता है जिस वजह से कई मानसिक समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है। 

दिमाग को नुकसान पहुंचा रही है गर्भनिरोधक गोलियां 

विश्व स्वास्थ्य संगठन का कहना है कि दुनियाभर में लगभग 10 करोड़ से ज्यादा महिलाएं गर्भनिरोधक गोलियों का सेवन करती हैं। डेनमार्क के एक मेडिकल रिकॉर्ड से बात सामने आईं कि जो महिलाएं गर्भनिरोधक गोलियां लेती है उनमें तवान बढ़ जाता है। इसके अलावा डिप्रेशन की समस्या भी हो सकती है जो हमे कई दिमागी समस्याए दे सकता है। अगर आप भी अनचाहे गर्भ को रोकने के लिए इन गोलियों को सेवन करते है तो सतर्क हो जाए।

खून का थक्का जमना

जो महिलाएं गर्भनिरोधक गोलियों का सेवन करती हैं उनमें से कई की मौत खून का थक्का जमने से हो जाती है। इसके अलावा भी यग गोलियां शरीर को कई तरीके से नुकसान पहुंचाती है। आइए जानते है कैसे। 

 

शरीर में पानी की मात्रा

कई शोध से पता चला है कि र्भनिरोधक गोलियों में मौजूद प्रोजेस्टेरॉन और एस्ट्रोजन हार्मोन के साइड-इफेक्ट से शरीर में पानी की मात्रा बढ़ जाती है। जिस वजह से महिला का वजन भी बढ़ने लगता है। 

 

मोटी महिला के लिए खतरनाक

चिकित्‍सक हमेशा ज्‍यादा वजन वाली महिलाओं को गर्भनिरोधक गोलियां न लेने की सलाह देते है क्योंकि यह उनके स्वास्थ्य के लिए अधिक खतरनाक हो सकती हैं।

 

तेजी से बढ़ता वजन 

जो महिलाएं 21 दिन के कोर्स वाली गर्भनिरोधक गालियां लेती है, इससे उनका वजन तो तेजी से बढ़ेगा साथ ही उल्टियां भी हो सकती हैं।

प्रतिरोधक क्षमता कमजोर

इन गोलियों के सेवन से महिलाओं की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो जाते है जिस वजह से उनमें कई अन्‍य बीमारियां होने की संभावना भी बढ़ जाती है। 

Content Writer

Sunita Rajput