फायदे की जगह नुकसान भी दे सकता है सेब, खाने से पहले बरतें सावधानी

punjabkesari.in Saturday, Feb 17, 2024 - 10:13 AM (IST)

सेब एक ऐसा फल है जो ढेरों पोषक तत्वों से भरपूर माना जाता है। इसमें ड्राइट्री फाइबर, पौटेशियम, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, विटामिन-सी, बी6, विटामिन-ई, विटामिन-के, प्रोटीन, कार्ब्स और एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं। सेब एसिडिक भी होता है इसका पीएच लेवल 3 व 3.5 तक हो सकता है। हालांकि यह नींबू के मुकाबले कम एसिडिक होता है परंतु सेब का सेवन बाकी फूड्स की तरह नहीं किया जा सकता। सेब में मैलिक और एस्कॉर्बिक एसिड होते हैं। एक्सपर्ट्स के अनुसार, सेब को खाते हुए कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। आइए जानते हैं।

खाली पेट न करें सेवन 

जिन लोगों को पेट से जुड़ी समस्याएं है उन्हें खाली पेट सेब का सेवन नहीं करना चाहिए। इसके अलावा खाना खाने के करीब 2 घंटे के बाद ही सेब का सेवन करना चाहिए। 

बढ़ सकता है वजन 

यदि आप जरुरत से ज्यादा सेब का सेवन करते हैं तो आपका वजन भी बढ़ सकता है क्योंकि सेब में कैलोरी और शुगर काफी मात्रा में मौजूद होता है ऐसे में ज्यादा मात्रा में इसका सेवन करने से शरीर में फैट की मात्रा बढ़ जाती है। 

ब्लड शुगर 

जरुरत से ज्यादा सेब का सेवन ब्लड शुगर के मरीजों के लिए भी हानिकारक हो सकता है। सेब में कार्बोहाइड्रेट्स, फाइबर और अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं। ये कार्बोहाइड्रेट्स शरीर में ऊर्जा के लिए इस्तेमाल होते है। ऐसे में ज्यादा मात्रा में इसका सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है। 

दांतों हो सकते हैं खराब 

सेब में एसिड पाया जाता है ऐसे में यह दांतों को भी खराब कर सकता है। इसलिए  जरुरत से ज्यादा सेब का सेवन न करें। 

डेयरी प्रोडक्ट्स के साथ 

कुछ लोग सेब का सेवन डेयरी प्रोडक्ट्स के साथ करते हैं लेकिन ऐसा न करें। क्योंकि सेब में साइट्रिक एसिड पाया जाता है जो दूध में पाए जाने वाले लैक्टिक एसिड के साथ मिलकर रिएक्शन कर सकते हैं। इसके कारण आपको पचेगा भी नहीं। बाजार में मिलने वाला एप्पल शेक भी स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है इसका आंतों की परत पर साइड इफेक्ट हो सकता है। दूध प्रोडक्ट्स के साथ सेब का सेवन करने से त्वचा संबंधी समस्याएं जैसे सोरायसिस, एक्जिमा और कुछ स्किन रोग हो सकते हैं। 


 

Content Writer

palak