नारियल का तेल चेहरे पर लगाने से पहले जान लें ये 4 बातें

punjabkesari.in Thursday, Jun 18, 2020 - 02:12 PM (IST)

नारियल के तेल में विटामिन, कैल्शियम, आयरन, एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होते है। इसे बालों और शरीर पर लगाने से बहुत सी परेशानियों से राहत मिलती है। इसमें मौजूद एंटी -बैक्‍टीरियल और एंटी- इंफ्लामेटरी गुण त्‍वचा को नुकसान होने से बचाता है। बहुत सी लड़कियां इसे चेहरे पर भी लगाती है। मगर इसे चेहरे पर लगाना शरीर और बालों पर लगाने जितना फायदेमंद नहीं होता है। कुछ कारणों से इसे चेहरे पर नहीं लगाना चाहिए। इसके अलावा इसे इस्तेमाल करने के लिए कुछ चीजों का ध्यान रखना चाहिए। तो चलिए जानते है किन वजहों के कारण इसे चेहरे पर लगाने से बचना चाहिए।

नारियल तेल कॉमेडोजेनिक है 

नारियल तेल कॉमेडो‍जेनिक होते है, जिसके कारण त्‍वचा के रोम छिद्रों बंद हो जाते है। ऐसे में इसे शरीर पर तो लगाया जा सकता है पर चेहरे के लिए यह सही नहीं है। क्योंकि रोम छिद्र बंद होने से चेहरे पर मौजूद या जमा हुई गंदगी पिपंल्स पैदा करती है।  

nari,PunjabKesari

रोकती हैं फाइन लाइन्स 

यह तेल कोलेजन के उत्पादन से संबंध रखता है। कोलेजन चेहरे पर झुर्रियों और फाइन लाइन्स जैसे बुढ़ापे के लक्षणों को रोकने में मदद करता है। मगर असल में इसमें हाई कॉमेडोजेनिककी मात्रा ज्यादा होने से यह तेल  त्वचा की गहरी परतों तक नहीं पहुंच पाता है। ऐसे में स्किन को पूरी तरह से पोषित नहीं होती है। इसतरह कोलेजन उत्पादन को बढ़ाने में यह कोई काम नहीं करता है। 

पिंपल्स होते है दूर 

बहुत सी लड़कियां नारियल के तेल को मुंहासे दूर करने के लिए फायदेमंद मानती है। मगर असल में इसे चेहरे पर लगाने स्किन पोर्स बंद हो जाते है। ऐसे में यह चेहरे पर ऑलय और गंदगी को जमा करता है। इसतरह यह पिंपल्स को ठीक करने की जगह उसे और बढ़ाने का काम करता है। इसलिए चेहरे पर नारियल का तेल यूज करने से बचना चाहिए।

स्किन मॉइस्‍चराइज़र नहीं है

अक्सर लड़कियां नारियल तेल को मॉइस्‍चराइज़र की तरह इस्तेमाल करती है। मगर इसमें पाया जाने वाला सैचुरेट फैट स्किन में नमी को बनाएं रखने में रोकता है। हां इसका इस्तेमाल स्किन को हाइड्रेटेड रखने, घाव को भरने के लिए यूज किया जा सकता है। इसतरह आप जब भी इस तेल को चेहरे यूज करना चाहे तो इसके साथ कोई और तेल को मिक्स कर लगाएं। इसके अलावा चेहरे पर घर पर नेचुरल चीजों से फेसपैक बनाकर लगा सकते है। इसे एसेंशियल ऑयल के साथ मिलाकर भी चेहरे पर लगाया जा सकता है। मगर इसे लगाने से कोई एलर्जी, रेशैज या दाने न हो जाएं इसके लिए इसे लगाने से पहले पैच टेस्ट लेना न भूलें। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static