आधी रात को आप भी उठ कर खाते हो Instant Noodles? तो यह आदत आप पर पड़ने वाली है भारी

punjabkesari.in Thursday, Jun 04, 2026 - 06:54 PM (IST)

नारी डेस्क: आधी रात को होने वाली खाने की तलब को रोकना मुश्किल होता है। इसलिए, आप दबे पाव किचन में जाते हैं और इंस्टेंट नूडल्स बना लेते हैं। उस पल भले ही आपके पेट की भूख शांत हो जाए लेकिन  यह आपके शरीर के लिए आधी रात की भूख मिटाने से कहीं ज़्यादा नुकसानदायक हो सकता है। यह कुछ देर का मजा लंबे समय तक परेशान कर सकता है। चलिए जानते हैं आधी रात का शौक  ब्लड प्रेशर, नींद और मेटाबॉलिक स्वास्थ्य पर  कैसे असर डालती है।


इंस्टेंट नूडल्स के नुकसान

हृदय रोग विशेषज्ञ कहते हैं- “इंस्टेंट नूडल्स की एक सर्विंग में 800 से 1,200 mg तक सोडियम होता है, जो ज़्यादातर उसके मसाले में होता है। WHO के अनुसार, एक वयस्क के लिए सोडियम की रोज़ाना की अनुशंसित सीमा 2,000 mg से कम है। देर रात खाया गया एक कटोरा नूडल्स, एक ही बार में शरीर को उस सीमा के करीब या उससे आगे पहुंचा सकता है। सोडियम के कारण शरीर में पानी जमा होने लगता है। खून में ज़्यादा पानी होने का मतलब है, रक्त वाहिकाओं पर ज़्यादा दबाव पड़ना। इसलिए दिल को ज़्यादा मेहनत करनी पड़ती है और ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है।”


देर रात का खाना है और खतरनाक 

यह नमकीन स्नैक आपके दिल पर बुरा असर डाल सकता है और रक्त वाहिकाओं को नुकसान पहुंचा सकता है, जिससे जल्द ही हाइपरटेंशन (हाई ब्लड प्रेशर) की समस्या पैदा हो सकती है। जिन लोगों को पहले से ही हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है, या जिनके परिवार में किसी को दिल की बीमारी रही है, उन्हें और भी ज़्यादा खतरा हो सकता है और यह सब इंस्टेंट नूडल्स के एक साधारण से कटोरे की वजह से हो सकता है। समस्या इस बात से भी जुड़ी है कि आप इसे कब खाते हैं। आप जो खाते हैं, वह अपने आप में ही परेशानी का सबब है। इंस्टेंट नूडल्स में सोडियम, प्रिजर्वेटिव और कई अन्य तत्व होते हैं, जो अकेले ही सेहत पर बुरा असर डाल सकते हैं। लेकिन, देर रात इन्हें खाने से यह खतरा और भी बढ़ सकता है, जिसके कई कारण हैं।


आधी रात को हैवी खाना खाने से बचें 

 कार्डियोलॉजिस्ट कहते हैं-  "किडनी शरीर से अतिरिक्त सोडियम को छानकर बाहर निकालती हैं लेकिन रात के समय वे यह काम धीरे-धीरे करती हैं। इसलिए, आधी रात को खाया गया नमक, दोपहर के खाने के समय खाए गए नमक की तुलना में शरीर में ज़्यादा देर तक बना रहता है। नतीजतन, ब्लड प्रेशर पर इसका असर ज़्यादा गहरा और लंबे समय तक रहता है।" डॉक्टर चेतावनी देते हैं कि रात के समय इंसुलिन सेंसिटिविटी (इंसुलिन के प्रति शरीर की संवेदनशीलता) पहले से ही कम होती है; ऐसे में आधी रात के बाद ज़्यादा कार्बोहाइड्रेट वाला खाना खाने से शरीर में ग्लूकोज़ और इंसुलिन का स्तर, दोपहर के खाने की तुलना में कहीं ज़्यादा तेजी से बढ़ सकता है। अगर आपको आधी रात में भूख लगती है, तो आप अनहेल्दी और ज़्यादा सोडियम वाले खाने के बजाय हेल्दी विकल्प चुन सकते हैं। ऐसा खाना चुनें जो पोषक तत्वों से भरपूर हो।


नूडल्स की जगह खाएं ये चीजें 

अगर आपको आधी रात को भूख लगे तो एक छोटी कटोरी सादी दाल यह आसानी से पच जाती है और पेट के लिए हल्की होती है। इसके अलावा भुने हुए मखाने खाने से बचें इनमें सोडियम कम होता है, ये हल्के होते हैं और हैरानी की बात है कि इन्हें खाने से पेट काफी देर तक भरा रहता है। एक केला और मुट्ठी भर बिना नमक वाले मेवे में प्राकृतिक चीनी और प्रोटीन होता है जिससे ब्लड प्रेशर अचानक नहीं बढ़ता। हल्दी वाला गर्म दूध या एक कप कैमोमाइल चाय भूख को शांत करती है और शरीर को आराम देने में मदद करती है। नूडल्स पर पूरी तरह से रोक लगाना ज़रूरी नहीं है, लेकिन इसे रोज़ की आदत नहीं बनने देना चाहिए, खासकर रात 10 बजे के बाद तो बिल्कुल नहीं। ऐसे नूडल्स से सावधान रहें जिनमें नमक और चीनी की मात्रा ज़्यादा हो। अगर आप नूडल्स खाना ही चाहते हैं, तो इस बात का ध्यान रखें कि उसकी मात्रा कम हो और उसमें नमक व चीनी भी कम हो।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static